Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. निशानेबाज जसपाल राणा के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, मां का हुआ निधन, बेटे से बिछड़ने का नहीं सह पाईं गम

निशानेबाज जसपाल राणा के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, मां का हुआ निधन, बेटे से बिछड़ने का नहीं सह पाईं गम

By शिव मौर्या 
Updated Date

देहरादून। भारतीय निशानेबाजी जगत के दिग्गज खिलाड़ी और कोच जसपाल राणा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। जसपाल राणा के निधन के बाद उनकी मां श्यामा देवी राणा का भी निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के एक आर्मी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

पढ़ें :- बंगाल की खाड़ी में आया भूकंप, विशाखापत्तनम तक महसूस हुए इसके झटके

द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित नारायण सिंह राणा की धर्मपत्नी श्यामा देवी राणा (78) का नई दिल्ली के एक अस्प्ताल में उपचार चल रहा था। बेटे जसपाल के बाद उनकी स्थिति और ज्यादा बिगड़ गयी थी। वहीं, उपचार के दौरान आज उनका निधन हो गया, जिसके कारण परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। 12 जून को जसपाल राणा का निधन हुआ था, जिसके बाद से परिवार काफी सहमा हुआ था।

बता दें कि, उत्तराखंड टिहरी जिले के चिलामू गांव निवासी जसपाल राणा भारत के पिस्टल निशानेबाजों के लिए ‘हाई-परफॉर्मेंस कोच’ के रूप में कार्यरत थे। म्यूनिख में आईएसएसएफ विश्व कप से भारत लौटते समय वह असहज महसूस कर रहे थे। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद वो दिल्ली के एक अस्पताल में स्टेंट सर्जरी भी कराई थी। इसके बाद वो रिकवर भी गए थे लेकिन अचानक उनके निधन की खबर ने सबको झंकझोर दिया।

 

पढ़ें :- उत्तराखंड के जसपुर में अवैध मजार ध्वस्त, पांच बीघा सरकारी जमीन मुक्त
Advertisement