Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अलीगढ़ में ट्रेनी विमान हुआ क्रैश, बाल बाल बची पायलट की जान

अलीगढ़ में ट्रेनी विमान हुआ क्रैश, बाल बाल बची पायलट की जान

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के धनीपुर हवाई पट्टी पर उड़ान भरते समय एक ट्रेनी विमान अचानक क्रैश होने से हड़कंप मच गया। यह घटना प्लेन के एयरपोर्ट की दीवार में टकराने की वजह से हुई। प्लेन को ट्रेनी पायलट चला रहा था जो बाल बाल बच गया।

पढ़ें :- Kedartal Avalanche : राजधानी लखनऊ की दो सगी बहनों के शव बरामद, हिमस्खलन में फंसे होने की खबर मिलने पर तलाश में पहुंचा था भाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रेनी पायलट विमान से ट्रेनिंग ले रहा था। उसी दौरान ये हादसा हो गया। धनीपुर एयरपोर्ट पर पायनियर का प्रशिक्षू विमान से ट्रेनी पायलट ट्रेनिंग ले रहा था। पायलट ने जैसे ही विमान को उड़ाया तो वह एयरपोर्ट की दीवार से सीधे टकरा गया। दीवार में टकराने की वजह से ट्रेनी प्लेन क्रैश हो गया। इसकी जानकारी मिलती ही अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में अफसर मौके पर पहुंचे औ पायलट को विमान से बाहर निकाला। ट्रेनी पायलट हादसे में बाल बाल बच गया।

विमान क्रैश होने की रिपोर्ट सिटी मजिस्ट्रेट ने एयरपोर्ट अथॉरिटी से मांगी है। नागरिक उद्यान विभाग एस एस अग्रवाल ने बतायाकि प्रशिक्षु सोलो पायलट परव जैन सुरक्षितहै। उनका कहना है कि विमान में किसी प्रकार की कोई आग नहीं लगी है। केवल विमान क्षतिग्रस्त हुआ है।

Advertisement