लखनऊ। राजधानी लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार को एक तीन मंजिला बिल्डिंग गिर गई थी। इस हादसे में एक कारोबारी समेत आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि मलबे में दबे 24 घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं, रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस हादसे में घायल पीड़ितों से मुलाकात के लिए लोकबंधु अस्पताल पहुंचे, जहां उनसे मुलाकात की।
पढ़ें :- VIDEO: तेजस्वी यादव पर चिरत्र हनन का लगा आरोप, हम प्रवक्ता ने कहा छह बजते ही वह शराब के नशे में होते है
मुख्यमंत्री ने पीड़ितों से मुलाकात की तस्वीर को एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि, जनपद लखनऊ में बिल्डिंग गिरने के दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में घायल हुए लोगों से आज लखनऊ स्थित लोकबंधु श्री राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय में भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना और चिकित्सकों से उनके उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
जनपद लखनऊ में बिल्डिंग गिरने के दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में घायल हुए लोगों से आज लखनऊ स्थित लोकबंधु श्री राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय में भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना और चिकित्सकों से उनके उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
कुशल चिकित्सकों के नेतृत्व में सभी का समुचित उपचार… pic.twitter.com/Z8BVBnQ1zp
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 8, 2024
पढ़ें :- AIADMK Candidates 2nd List : तमिलनाडु चुनाव के लिए AIADMK ने जारी की 127 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, देखें- किसको कहां से मिला टिकट
साथ ही लिखा कि, कुशल चिकित्सकों के नेतृत्व में सभी का समुचित उपचार शीर्ष प्राथमिकता पर किया जा रहा है। इस कठिन समय में यूपी सरकार पीड़ितों और उनके परिजनों के साथ पूरी तत्परता तथा संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
बता दें कि, ट्रांसपोर्टनगर हादसे में पिछले 20 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू करने में जुटी हैं। उधर पुलिस ने हरमिलाप टॉवर मालिक राकेश सिंघल पर एफआईआर दर्ज की है।