मुंबई: बाॅलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 1 साल पूरा हो गया है लेकिन आज भी उनके चाहने वाले एक्टर को भूले नहीं है। वे आज भी सुशांत को इंसाफ दिलाने की मांग कर रहे हैं। इतना ही नहीं फैंस ने तो एक्टर को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित करने की भी मांग की है।
पढ़ें :- Shriya Saran pic: Red Carpet पर ब्लैक गाउन में Shriya Saran ने बिखरा जलवा, देखें हॉट वीडियो
आपको बता दें, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर #padmashriforsushant ट्रेंड कर रहा है। कुछ फैंस ने तो एक्टर का पद्मश्री के लिए नाॅमीनेशन भी भरा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पद्म पुरस्कारों की वेबसाइट पर सुशांत के फैंस ने एक्टर का नाॅमिनेशन भरा है। जिसका स्क्रीनशाॅट भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके अलावा यूजर्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी अपील की है।
Let's nominate @itsSSR for Padma Shri.
Padma Shri 4 Sushant pic.twitter.com/DTGPS6HCVW
— Wonder Woman 4 SSR (@Wonderz96) July 2, 2021
पढ़ें :- Disha Patani Hot Pic: फैशनिस्टा दिशा पटानी एक्सपेरिमेंट लुक्स देख फैन्स हुए दीवाने
पीएम मोदी और भारत सरकार से अपील करते हुए यूजर्स ने सिनेमा जगत से बिहार के बेटे सुशांत सिंह राजपूत को पद्मश्री देने की मांग की है। यूजर्स के मुताबिक सुशांत एक बेहतरीन एक्टर होने के चलते इस पुरस्कार के हकदार हैं। इस बार पुरस्कार की सूची में सरकार को उनका नाम शामिल करना चाहिए।
Padma Shri 4 Sushant@PadmaAwards @HMOIndia @PMOIndia https://t.co/ha2IE4pWiz
— Spriya
(@Spriya72472888) July 2, 2021
पढ़ें :- Lara Dutta ने बॉलीवुड में असमान वेतन को लेकर की खुलकर बात, कहा- दसवां हिस्सा मिलता है...
गौरतलब है कि बीते साल 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। फिलहाल अभी भी एक्टर के निधन की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। पहले यह केस मुंबई पुलिस के हाथ में था जिसके बाद सीबीआई को सौंप दिया गया था।