Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. अमेरिकी कोर्ट के फैसले का ट्रंप पर नहीं पड़ा कोई असर, कुछ घंटों बाद ही दुनिया के सभी देशों पर लगाया 10 % टैरिफ

अमेरिकी कोर्ट के फैसले का ट्रंप पर नहीं पड़ा कोई असर, कुछ घंटों बाद ही दुनिया के सभी देशों पर लगाया 10 % टैरिफ

By Abhimanyu 
Updated Date

President Donald Trump

US imposes 10 % Tariffs Globally : अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पुराने टैरिफ को अवैध घोषित किया था, लेकिन इस फैसले के महज कुछ घंटों बाद ही ट्रंप ने फिर अपनी मनमानी की है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ओवल ऑफिस से एक नए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। इस आदेश के तहत दुनिया के सभी देशों से आने वाले आयात पर 10 प्रतिशत का वैश्विक टैरिफ लगाया जाएगा।

पढ़ें :- टैरिफ पर आनाकानी की तो भारी पड़ेगा...अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर कई देशों को दी चेतावनी

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, ‘मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि मैंने ओवल ऑफिस से सभी देशों पर 10% वैश्विक टैरिफ पर हस्ताक्षर कर दिए हैं, जो लगभग तुरंत प्रभाव से लागू होगा।’ इससे पहले उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि वह 1974 के ट्रेड एक्ट की धारा 122 के तहत 10 प्रतिशत वैश्विक टैरिफ लगाने का आदेश देंगे, जो मौजूदा टैरिफ के अतिरिक्त होगा। उन्होंने यह भी कहा, ‘मैं इससे कहीं अधिक भी शुल्क लगा सकता हूं।’

1974 के ट्रेड एक्ट की धारा 122 के तहत यह 10 प्रतिशत टैरिफ लगभग पांच महीने (150 दिन) तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान ट्रंप प्रशासन अन्य देशों पर उचित टैरिफ तय करने के लिए जरूरी जांच करेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने संकेत दिया हैं कि जरूरत पड़ने पर टैरिफ बढ़ाया भी जा सकता है। ट्रंप ने साफ तौर पर कहा था कि वह जो चाहें कर सकते हैं। दरें संभावित रूप से अधिक भी हो सकती हैं।

Advertisement