Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. ट्रंप ने पाकिस्तान-अफ़गानिस्तान संघर्ष में कूदने का किया फैसला, बोले- PAK के साथ मेरे अच्छे रिश्ते

ट्रंप ने पाकिस्तान-अफ़गानिस्तान संघर्ष में कूदने का किया फैसला, बोले- PAK के साथ मेरे अच्छे रिश्ते

By Abhimanyu 
Updated Date

Trump intervene in Pakistan-Afghanistan conflict : पाकिस्तान ने अपने अफगानिस्तान के खिलाफ खुली जंग का ऐलान किया है। यह फैसला तालिबान लड़ाकों के पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हमले के बाद लिया गया। सैन्य दृष्टि से पाकिस्तान का पलड़ा भारी होने के बावजूद अफगान तालिबान उसको कड़ी टक्कर दे रहा है। इस सैन्य संघर्ष में दोनों देशों को भारी नुकसान होने वाला है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस संघर्ष में दखल देने की बात कही है।

पढ़ें :- पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के अस्पताल पर किया एयरस्ट्राइक, 400 लोगों की मौत, 250 घायल

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से पूछा गया कि पाकिस्तान के अफ़गानिस्तान के खिलाफ “खुली जंग” छेड़ने और क्या वह लड़ाई रोकने के लिए दखल देंगे? इस पर उन्होंने कहा, “मैं (दखल) दूंगा। पाकिस्तान के साथ उनके रिश्ते बहुत अच्छे हैं और देश “बहुत अच्छा” कर रहा है।’ ट्रंप ने आगे कहा, “उनके (पाकिस्तान) पास एक बेहतरीन प्राइम मिनिस्टर हैं, आपके पास एक बेहतरीन जनरल हैं। उनके (पाकिस्तान) पास एक बेहतरीन लीडर हैं, दो ऐसे लोग हैं जिनकी मैं सच में बहुत इज़्ज़त करता हूं, और मुझे लगता है कि पाकिस्तान बहुत अच्छा कर रहा है।”

इससे पहले पॉलिटिकल अफेयर्स की अंडर सेक्रेटरी एलिसन हुकर ने X पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने शुक्रवार को पाकिस्तान की फॉरेन सेक्रेटरी आमना बलूच से बात की और “पाकिस्तान और तालिबान के बीच हाल की लड़ाई में मारे गए लोगों के लिए दुख जताया। हम हालात पर करीब से नज़र रख रहे हैं और तालिबान के हमलों से खुद को बचाने के पाकिस्तान के हक का सपोर्ट करते हैं।”

Advertisement