TVS Raider 125 Doctor Doom Edition : दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी टीवीएस ने डॉक्टर डून से इंस्पायर्ड रेडर 125 का एक न्यू एडिशन लॉन्च कर दिया है।
पढ़ें :- Royal Enfield Classic 350 को मिला नया रंग, बाइक के लुक में आया नया अंदाज
कीमत
वहीं इसकी कीमत की बात करें तो इस बाइक की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 95,320 रुपये है।
मार्वल-थीम
इस बाइक की खास बात ये है कि इसके साथ ही, कंपनी ने अपने मार्वल-थीम वाले सुपर स्क्वाड लाइनअप का विस्तार किया है।
वेरिएंट्स
सूची में पहले से ही कई वेरिएंट्स मौजूद हैं, जिसमें आयरन मैन (iron Man), ब्लैक पैंथर (Black Panther), डेडपुल और वूल्वरिन (Deadpool & Wolverine) शामिल हैं।
सेलिंग
रेडर 125 और एन टॉर्क के साथ मार्वल कोलैबोरेशन की कुल सेलिंग 5 लाख यूनिट से ज्यादा हो चुकी है, जिसके चलते यह ब्रांड की सबसे सफल बाइक भी है।
पढ़ें :- Bajaj Pulsar 125 : इस दिन लॉन्च होंगी Bajaj Pulsar 125 , कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे
कलर
टीवीएस रेडर 125 डॉक्टर डूम एडिशन बाइक को स्पेक्ट्रल ग्रीन रंग से पेंट किया गया है, जिसमें मल्टी-टोन इफेक्ट है।
इसकी खास बात यह है कि यह लाइट और व्यूइंग एंगल से देखने पर बाइक का कलर भूरे और हरे रंग के बीच चेंज होता है।
साइड पैनल
फ्यूल टैंक और साइड पैनल पर डॉक्टर डूम से इंस्पायर्ड ग्राफिक्स बने हैं, जो कलर और डिजाइन को सुपरहीरो के सामान्य ब्रांडिंग के बजाय इस कैरेक्टर से जोड़ते है।
पेंट और ग्राफिक्स ट्रीटमेंट
यह बाइक मौजूदा TVS की सुपर स्क्वाड रेंज में शामिल हो गईं हैं, जिसमें अब रेडर 125 पर 5 अलग-अलग मार्वल किरदार हैं, जिनमें से प्रत्येक का अपना अलग पेंट और ग्राफिक्स ट्रीटमेंट है।
इंजन
टीवीएस 125 डॉक्टर डूम एडिशन में पहले जैसा ही इंजन ऑफर किया गया है। इस बाइक में आपको 124.8 सीसी का एयर और ऑइल-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर, थ्री वाल्व इंजन मिलता है, जो 11.4 हॉर्स पावर और 11.7 nm टॉर्क जेनरेट करता है।