Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. एलन मस्क के हाथ में ट्विटर के आते ही मचा उथल-पुथल, मैनेजमेंट लेवल से दो कर्मचारियों की हुई छुट्टी

एलन मस्क के हाथ में ट्विटर के आते ही मचा उथल-पुथल, मैनेजमेंट लेवल से दो कर्मचारियों की हुई छुट्टी

By प्रिया सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। अभी कुछ दिनों पहले ही दुनिया के सबसे अमीर एलन मस्क ने Twitter को खरीदा था।  एलन मस्क  के Twitter के खरीदने के बाद से ही बोर्ड में उथल-पुथल मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि सोशल माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ने गुरुवार को अपने दो टॉप मैनेजमेंट लेवल कर्मचारियों को नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसकी जानकारी खुद कर्मचारियों ने ट्विटर के माघ्यम से दिया है।

पढ़ें :- 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी वाला Vivo का नया फोन भारत में लॉन्च, कीमत 10 हजार से भी कम

यहीं नही कंपनी ने हायरिंग पर भी रोक लगा दी है। निकाले गए दो कर्मचारियों में ट्विटर के जेनरल मैनेजर, कायवन बेकपोर और ब्रूस फाल्क शामिल हैं। नौकरी से निकाले जाने की जानकारी बेकपोर ने ट्विटर के जरिए ही दी है।

कायवन बेकपोर ने कहा कि ट्विटर छोड़ने का फैसला उनका खुद का नही है। उन्हें कंपनी द्वारा निकाला गया है। CEO पराग अग्रवाल ने उनसे कहा कि वे टीम को अलग दिशा में ले जाना चाहते हैं, इसके बाद उन्हें जाने के लिए कहा गया।

Advertisement