Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. रांची में स्मार्ट सिटी घूमने गई दो नाबालिगों से दरिंदगी, दो किशोरों समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

रांची में स्मार्ट सिटी घूमने गई दो नाबालिगों से दरिंदगी, दो किशोरों समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

By Sushil Sah 
Updated Date

रांची। रांची के तुपुदाना थाना क्षेत्र से मानवता को लज्जित करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां स्मार्ट सिटी घूमने गई दो नाबालिगों के साथ दो अलग-अलग समूहों के युवकों ने दरिंदगी की है। पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए दो किशोरों (Minors) सहित कुल छह आरोपियों को अपने शिकंजे में ले लिया है।

पढ़ें :- मेरठ में 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, पति और बेटा हिरासत में

स्मार्ट सिटी घूमने के दौरान हुई वारदात

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जब दोनों पीड़ित नाबालिग लड़कियां रांची स्थित स्मार्ट सिटी परिसर घूमने के लिए गई थीं तभी आरोपियों ने उन्हें अपनी हवस का शिकार बनाया लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई। इस घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए रांची के सिटी एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने विभिन्न ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर वारदात में शामिल सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दे कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से दो नाबालिग (किशोर) हैं, जबकि चार अन्य वयस्क हैं।

आरोपी भेजे गए जेल

इस मामले में स्थानीय पुलिस ने इस संबंध में पोक्सो एक्ट (POCSO Act) और सामूहिक दुष्कर्म से जुड़ी धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए चार वयस्क आरोपियों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है, वहीं दो किशोरों को कानून के प्रावधानों के अनुसार बाल सुधार गृह (Remand home) भेजा गया है। फिलहाल, पुलिस इन पीड़ितों को जल्द से जल्द न्याय दिलाने के लिए मामले की गहनता से जांच कर रही है।

पढ़ें :- 20 रुपये का जुर्माना और स्कूल से निकालने की धमकी के चलते 8वीं की छात्रा ने दी जान
Advertisement