नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) के उधमपुर और कठुआ जिलों के जंगलों में सुरक्षाबलों (Security Forces) और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ (Encounter) हो गई है। मुठभेड़ (Encounter) के दौरान सेना के जवानों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ (Encounter) की शुरुआत के बाद से सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी थी। अभी सर्च ऑपरेशन (Search Operation) जारी है। उधमपुर और कठुआ जिलों (Kathua districts) के इन संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों (Security Forces) ने गहन तलाशी अभियान (Search Operation) शुरू किया है।
पढ़ें :- डोपिंग के मामले में फंसा इंटरनेशनल क्रिकेटर, ICC ने 15 महीने के लिए किया बैन
इलाके में भारी बारिश और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सुरक्षाबल आतंकवादियों को ढूंढने में सफल रहे हैं। इलाके में अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है और नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की गई है। सुरक्षा बलों (Security Forces) ने मारे गए आतंकियों के पास से एक एम 4 राइफल, एके राइफल और पिस्टल समेत विभिन्न हथियार बरामद किए हैं।