मुंबई। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के 227 सदस्यीय सदन में BJP को 89 सीटें, शिंदे गुट की शिवसेना को 29 सीटें, शिवसेना (UBT) को 65 सीटें मिली हैं। BJP-शिंदे गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिला है, लेकिन इसके बावजूद मेयर पद को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। इसी बीच शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी सियासी बयान देते हुए कहा कि “अगर ‘देव’ चाहें तो मुंबई में शिवसेना (UBT) का मेयर बनेगा।” उन्होंने आरोप लगाया कि शिंदे गुट बीजेपी से डर रहा है और उन्हें यह चिंता है कि उनके कॉरपोरेटर टूट सकते हैं।
पढ़ें :- UP Panchayat Election : यूपी पंचायत चुनाव 3 महीने में कराने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा प्रधान संगठन, कहा- अप्रैल 2027 से पहले कराना अंसभव
‘अगर सत्ता में हैं तो अपने लोग डरे क्यों?’
शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Deputy Chief Minister Eknath Shinde) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बीजेपी-शिंदे अलायंस से जीते हुए कॉरपोरेटर्स को डराकर ताज होटल में कैद रखा गया है। मीडिया से बातचीत में संजय राउत ने कहा कि इस गठबंधन (BJP-Shiv Sena) से जीतकर आए कॉरपोरेटर्स को इस डर से होटल में बंद कर दिया गया है कि कोई उन्हें उठा ना ले, धमका ना दे या नुकसान ना पहुंचा दे। एकनाथ शिंदे ने ताज होटल को जेल बना दिया है। वहां रखे गए 25 से 29 लोगों को तुरंत रिहा किया जाना चाहिए।
ठाणे में राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में सरकार देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे की है। अगर ये सत्ता में हैं तो उनके अपने गठबंधन के कॉरपोरेटर्स किडनैप होने या जबरन ले जाए जाने से क्यों डर रहे हैं? ताज होटल को यरवदा या आर्थर रोड जेल बना दिया गया है। यह सीधे-सीधे उनके अधिकारों पर हमला है।
मुंबई पुलिस ने बढ़ाई ताज होटल की सुरक्षा
पढ़ें :- पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने 'जननीति भारत पार्टी' बनाई , बोलीं- 2027 का चुनाव लड़ेंगे, आपका राज होगा,मीरजापुर सदर से लड़ेंगी चुनाव
संजय राउत के ताज होटल जाने की घोषणा और लगाए गए आरोपों के बाद मुंबई पुलिस ने ताज होटल की सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है और पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है।
‘बहुत से लोग हमारे संपर्क में हैं’
राउत ने दोहराया, जिन कॉरपोरेटर्स ने चुनाव जीता है, उन्हें ताज होटल से बाहर निकाला जाना चाहिए। वे डर के माहौल में रखे गए हैं। बहुत से लोग हमारे संपर्क में हैं। मुंबई में BJP का मेयर कौन चाहता है? खुद एकनाथ शिंदे भी नहीं चाहते।