Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Ujjain Rape Case : प्रियंका गांधी, बोलीं- उज्जैन की पवित्र भूमि पर ऐसी घटना से मानवता हुई कलंकित

Ujjain Rape Case : प्रियंका गांधी, बोलीं- उज्जैन की पवित्र भूमि पर ऐसी घटना से मानवता हुई कलंकित

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी (Congress Party) की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (National General Secretary Priyanka Gandhi Vadra) ने धर्मनगरी उज्जैन में दिनदहाड़े हुई महिला के साथ दुष्कर्म की घटना पर शुक्रवार को एक्स पोस्ट पर कड़ी प्रतिकिया व्यक्त की है। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने लिखा कि उज्जैन, मध्य प्रदेश में दिनदहाड़े फुटपाथ पर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना अत्यंत भयावह है। आज पूरा देश सन्न है कि हमारा समाज किस ओर जा रहा है? खबरों के मुताबिक, रास्ते से गुजर रहे लोग महिला को बचाने की जगह वीडियो बना रहे थे। उन्होंने लिखा कि उज्जैन की पवित्र भूमि पर ऐसी घटना से मानवता कलंकित हुई है।

पढ़ें :- पहले श्रीराम मंदिर का विरोध और अब चढ़ावे पर जांच पूरी होने से पहले कर रहे हैं घटिया राजनीति...केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना
पढ़ें :- नई सरकार बनाकर ‘अयोध्या’ को ऐसे धार्मिक नगरी के रूप में विकसित करेंगे, जहां श्रद्धालु सच्ची आध्यात्मिकता की अद्वितीय अनुभूति करेंगे: अखिलेश यादव

यह सिर्फ एक अपराध नहीं है, बल्कि हमारी सोच और समाज की गिरावट का संकेत है

उज्जैन में दिनदहाड़े फुटपाथ पर महिला के साथ हुई दुष्कर्म की घटना न केवल भयावह है बल्कि हमारे समाज की संवेदनहीनता का भी गंभीर उदाहरण है। यह घटना हमारी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारियों पर सवाल खड़े करती है। उस महिला की मदद करने की बजाय लोग वीडियो बनाते रहे, यह बहुत ही दुखद और चिंताजनक है। उज्जैन, जो धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है, वहां ऐसी घटना मानवता को कलंकित करती है। यह सिर्फ एक अपराध नहीं है, बल्कि हमारी सोच और समाज की गिरावट का संकेत है। इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए हमें कानूनी व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता और जिम्मेदारी को भी मजबूती से अपनाना होगा। हमें ऐसे मामलों में हस्तक्षेप करना, पीड़ितों की मदद करना और अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए एकजुट होना चाहिए।

मध्य प्रदेश की धर्मनगरी उज्जैन (Religious City Ujjain) से एक घिनौना कृत्य करने मामला सामने आया है। यहां सड़क किनारे ही एक महिला के साथ दिनदहाड़े रेप करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। इससे भी ज्यादा शर्मनाक ये है कि महिला को बचाने की बजाए राहगीर इसका वीडियो बनाते दिखे। वीडियो वायरल (Video Viral) होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि यह घटना बीते बुधवार की बताई जा रही है। गुरुवार को वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इस पर संज्ञान लिया है। कोतवाली सीएसपी ओम प्रकाश मिश्रा (Kotwali CSP Om Prakash Mishra) ने बताया कि पीड़ित महिला को थाने लाया गया। उसकी शिकायत पर एफआईआर (FIR) की गई है। आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

मामले को लेकर कांग्रेस एक बार फिर प्रदेश सरकार पर हमलावर हो गई है। एमपी कांग्रेस के X हैंडल से पोस्ट किया गया- ‘शर्मसार हुई धर्मनगरी उज्जैन (Religious City Ujjain)। सत्ताधीशों, शर्म से डूब मरो या कुर्सी छोड़ दो।’ वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (State Congress President Jitu Patwari) ने कहा कि धर्मनगरी उज्जैन (Religious City Ujjain) एक बार फिर कलंकित हुई है। इस बार भी काला टीका उज्जैन की कानून-व्यवस्था (Law and Order) के माथे पर ही लगा है।

पढ़ें :- प्रियंका गांधी की राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर पहली प्रतिक्रिया, बोलीं- इसे सुरक्षित रखने की सरकार की थी जिम्मेदारी, हर पहलू की जांच की मांग

कोयला फाटक उज्जैन के सबसे व्यस्ततम इलाकों में से एक है। इसी सड़क पर चरक अस्पताल, पेट्रोल पंप और शराब की दुकान भी है। जब यह घटना हुई तब सीएम मोहन यादव स्वयं उज्जैन में ही थे।

सीएसपी ओपी मिश्रा (CSP OP Mishra) ने कहा कि वारदात बुधवार दोपहर 2 से 3 बजे के बीच की है। चिमनगंज थाना क्षेत्र (Chimanganj Police Station Area) में एक मंदिर के आसपास रहने वाली 45 वर्षीय महिला कचरा-प्लास्टिक बीनने का काम करती है। उसने पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर वह कोयला फाटक के पास कचरा बीन रही थी तभी उसे एक युवक मिला। उसने अपना नाम लोकेश बताया। लोकेश ने महिला को बहला-फुसला कर शराब पिलाई। इसके बाद वह महिला को बहाने से सड़क पर लगे डस्टबिन की आड़ में ले गया और फुटपाथ पर ही महिला से दुष्कर्म किया।

पढ़ें :- Samsung Galaxy M47 5G Price : भारत में लॉन्च से पहले सैमसंग के तीन स्मार्टफोन की कीमत लीक, चेक करें आपके बजट में होगा या नहीं

पुलिस का कहना है कि युवक ने शादी का वादा कर महिला को शराब पिलाई और उसके बाद रेप किया फिर धमकी देकर फरार हो गया। वीडियो संज्ञान में आने के बाद पीड़ित महिला को थाने लाया गया, जहां शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित महिला ने बताया की युवक शराब की दुकान के पास मिला था और शादी का लालच दिया फिर उसके रेप किया और धमकी देकर फरार हो गया। महिला का बयान दर्ज कर उसको मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल रवाना किया गया।

Advertisement