Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हर घर संपर्क अभियान के तहत सोनौली मे भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने की पदयात्रा

हर घर संपर्क अभियान के तहत सोनौली मे भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने की पदयात्रा

By ब्यूरो महराजगंज 
Updated Date

महराजगंज:नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के आदर्श नगर पंचायत सोनौली जो भारत नेपाल सीमा पर स्थित है। सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र से बीजेपी ने हर घर संपर्क पदयात्रा आज से शुरूआत किया है.

पढ़ें :- नवरात्रि के दौरान विंध्याचल धाम स्टेशन पर होगा इन ट्रेनों का ठहराव, श्रद्धालु यहां देखें लिस्ट

आज शुक्रवार की सुबह अभियान के पहले दिन सोनौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 और 14 में नौतनवा विकासखंड के ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा की शुरुआत की है।

नगर निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज होते ही भारतीय जनता पार्टी ने हर घर संपर्क अभियान शुरू किया है।

आज हम पदयात्रा अभियान के पहले दिन सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर दलित बस्ती और वार्ड नंबर 14 लोहिया नगर में नौतनवा ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर वार्डो में पदयात्रा की और लोगों के घरों पर भाजपा के झंडे लगाए तथा लोगों को मोदी और योगी सरकार की तरफ से किए गए विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी।

इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से अपील किया है कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत के लिए कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से सारे भेदभाव आपसी मनमुटाव को त्याग कर जुट जाएं।

पढ़ें :- यूपी एसटीएफ में तैनाती पर अखिलेश यादव ने खड़े किए सवाल, कहा-10 फीसदी वालों को 90 फीसदी तैनाती

घर-घर जनसंपर्क पदयात्रा में ब्लाक प्रमुख के साथ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विशुन देव चौरसिया, भाजपा नेता अखिलेश त्रिपाठी,कन्हैया साहू, राधेश्याम सिंह, संजीव जायसवाल,सोनू साहू ,प्रदीप जायसवाल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

Advertisement