पीलीभीत। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत पहुंचे, जहां उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं मुख्य सेविकाओं को स्मार्ट फोन वितरण किया। इस दौरान यूपी सरकार के मंत्री संजय गंगवार के साथ भाजपा के अन्य नेता भी मौजूद रहे।
पढ़ें :- राजीव शुक्ला, बोले-BJP योजनाबद्ध तरीके से मंदिर के ट्रस्टों पर कर रही है कब्ज़ा, फिर चंदे और चढ़ावे को हड़पकर उसका राजनीतिक इस्तेमाल करो
केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने सोशल मीडिया एक्स पर स्मार्ट फोन वितरण की तस्वीर को शेयर किया है। इसके साथ ही लिखा, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं मुख्य सेविकाओं को स्मार्ट फोन वितरण कर शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं स्थानीय विधायक संजय गंगवार जी भी उपस्थित रहें।
आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं मुख्य सेविकाओं को स्मार्ट फोन वितरण कर शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्री @SanjaySinghmla जी भी उपस्थित रहें।
यह पहल महिला सशक्तिकरण एवं सेवाओं के डिजिटल सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।… pic.twitter.com/x6SIDlfxEX
— Jitin Prasada जितिन प्रसाद (@JitinPrasada) May 17, 2026
पढ़ें :- प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगाई रोक,अब अगली सुनवाई 13 जुलाई को
उन्होंने आगे लिखा, यह पहल महिला सशक्तिकरण एवं सेवाओं के डिजिटल सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। तकनीक से जुड़कर अब हमारी आंगनवाड़ी बहनें और अधिक कुशलता एवं पारदर्शिता से योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगी।
खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत निर्मित इंडोर (मल्टी पर्पज) हॉल का निरीक्षण कर संसाधनों एवं सुविधाओं को जाँचा।
डबल इंजन सरकार में खेलों को बढ़ावा देने एवं युवाओं को नई पहचान दिलाने की दिशा में निरंतर कार्य हो रहा है।
हमारा प्रयास है कि पीलीभीत की प्रतिभाएं राज्य, राष्ट्रीय एवं… pic.twitter.com/pzRkJzUy8o
पढ़ें :- राजनाथ सिंह के छोटे बेटे नीरज की बीजेपी संगठन में औपचारिक एंट्री, बोले-24 वर्षों का अटूट विश्वास, समर्पण और सेवा का सफर…
— Jitin Prasada जितिन प्रसाद (@JitinPrasada) May 17, 2026
इसके साथ ही पूरनपुर में खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत निर्मित इंडोर (मल्टी पर्पज) हॉल का निरीक्षण कर संसाधनों एवं सुविधाओं की जांच की। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा, डबल इंजन सरकार में खेलों को बढ़ावा देने एवं युवाओं को नई पहचान दिलाने की दिशा में निरंतर कार्य हो रहा है। हमारा प्रयास है कि पीलीभीत की प्रतिभाएं राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले और प्रदेश का नाम गौरवान्वित करें।