नई दिल्ली। मक्का के अजीजिया क्षेत्र में भारतीय हज यात्रियों को रहने की जगह और परिवहन जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा था। इसका वीडियो शेयर करते हुए आम आदमी पार्टी राज्यसभा सांसद संजय सिंह Haj Committee of India कार्रवाई करने की मांग की थी। अब केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि, वहां के अधिकारियों से बातचीत हुई और हज यात्रा करने वाले हिंदुस्तानी को हम पूरा सपोर्ट करेंगे।
पढ़ें :- संजय सिंह का खड़गे पर तीखा वार, बोले- 'बी' टीम हम नहीं, पूरे देश में भाजपा की सरकारें बनवाने वाली कांग्रेस है
इसके साथ ही, किरेन रिजिजू ने बिना नाम लिए संजय सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, किसी ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर सरकार पर आरोप लगा रहे हैं ये ठीक बात नहीं है। एक जगह जो तस्वीर आई है उसका फोटो खींचकर वायरल किया गया। उसका भी समाधान कर दिया गया है। भारतीय हाजी को संभालना हमारा कर्तब्य है लेकिन साउदी अरब में उनके सरकार के सिस्टम को मिलाकर चलना पड़ता है। कोई भी मामला आयेगा उसको हल करेंगे। लेकिन बिना मतलब सोशल मीडिया पर डालकर बदनाम करना ठीक नहीं है।
वहीं, इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए संजय सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, दो तीन नेता इसको लेकर राजनीति कर रहे हैं, ये कोई राजनीति की चीज नहीं है। हज एक पवित्र यात्रा है। हर मुसलमान अपने जीवन में एक बार हज को जाना पड़ता है। उसके सपना को पूरा करने के लिए हम काम करते हैं।
बता दें कि, संजय सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा था, मक्का (अज़ीज़िया) में हिंदुस्तानी हाजियों के साथ इंतिहाई बदइंतज़ामी! आसफ़ अल क़ुरैशी हॉस्टल की हालत शर्मनाक, लगभग ₹4 लाख लेने के बावजूद फैमिली अलग, एक रूम में 16 लोग, लिफ़्ट ख़राब, 16 लोगों पर एक गंदा वॉशरूम। रूम के अंदर वॉशरूम का गंदा पानी खड़ा है। यह नाकाबिल-ए-बर्दाश्त है। Haj Committee of India फौरन कार्रवाई करे।
पढ़ें :- नदी की सफाई करने वाले बिट्टू तबाही को हुआ गंभीर स्किन इंफेक्शन, जहरीले पानी में काम करने के खतरे उजागर