किडनी में पथरी की समस्या आजकल बेहद आम समस्या है। पथरी का दर्द इतना खतरनाक होता है कि जिसे शब्दों में बताया नहीं जा सकता है। किडनी में पथरी के कई कारण हो सकते है। जैसे गलत खान पान की वजह से किडनी में स्टोन की समस्या हो सकती है।
पढ़ें :- वजन घटाने के लिए ट्रेंड में है 'स्मूदी डाइट' : जानिए कैसे तेजी से कम हो सकता है आपका मोटापा?
किडनी की पथरी की समस्या से बचने के लिए सबसे पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बेहद जरुरी है। इसके अलावा कुछ ऐसी चीजें है जिनका सेवन अनजाने में हम इतना करते हैं जिससे हम किडनी में पथरी की समस्या को खुद ही न्यौता दे बैठते है।
जैसे पालक का जरुरत से ज्यादा सेवन करने से पथरी की दिक्कत हो सकती है। पालक में ऑक्सलेट अधिक मात्रा में पाया जाता है। ये ऑक्सलेट ही किडनी में पथरी के पीछे जिम्मेदार हो सकता है।
इसके अलावा अगर आप जरुरत से ज्यादा बैंगन का सेवन करते हैं तो संभल जाएं। जरुरत से ज्यादा बैंगन का सेवन किडनी में पथरी की वजह हो सकता है। बैंगन में भी ऑक्सलेट अधिक मात्रा में पाया जाता है। जो पथरी का खतरा बढ़ाता है।
टमाटर का जरुरत से ज्यादा सेवन करने से भी किडनी की पथरी की समस्या हो सकता है। टमाटर के बीजों में भी ऑक्सलेट अधिक होता है। जिससे किडनी में पथरी हो सकती है। इसके अलावा अगर खीरे या ककड़ी का भी जरुरत से ज्यादा सेवन करते हैं तो यह पथरी की वजह हो सकता है।
पढ़ें :- Sawan First Somwar 2026 : फलाहार में घोलें स्वाद और मिठास, बनाएं ये स्वादिष्ट फ्रूट व्यंजन
इतना ही नहीं नेशनल किडनी फाउंडेशन की एक रिपोर्ट के अनुसार अगर डेली आलू और सोयाबीन का सेवन करते है तो यह भी किडनी में पथरी की वजह बन सकता है।