Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 69 हजार शिक्षक भर्ती: लखनऊ में धूप से झुलसती सड़क पर नौकरी की आस लिए, लेटकर OBC-SC अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

69 हजार शिक्षक भर्ती: लखनऊ में धूप से झुलसती सड़क पर नौकरी की आस लिए, लेटकर OBC-SC अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

By Harsh 
Updated Date

69 हजार शिक्षक भर्ती,लखनऊ: उत्तर प्रदेश की 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती को लेकर आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों का आंदोलन अब और तेज हो गया है। सोमवार को लखनऊ में बड़ी संख्या में ओबीसी और दलित अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास के बाहर अनोखा प्रदर्शन किया। भीषण गर्मी के बीच प्रदर्शनकारी सड़क पर पेट के बल रेंगते हुए पहुंचे, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए। मंत्री आवास के बाहर अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाते हुए हिरासत में लिया और उन्हें बसों से इको गार्डन भेज दिया।

पढ़ें :- Video- भोजपुरी स्टार पवन सिंह को एक खास तस्वीर गिफ्ट करना चाहता था युवक, सुरक्षाकर्मियों ने फैन को स्टेज से नीचे फेंका

19 मई की सुनवाई से पहले बढ़ा दबाव

अभ्यर्थियों का आरोप है कि सरकार सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। उनका कहना है कि वर्षों से भर्ती प्रक्रिया में न्याय की उम्मीद लगाए बैठे युवाओं को अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजकर मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट में 19 मई को होने वाली सुनवाई के दौरान सरकार ‘याची लाभ’ का प्रस्ताव रखे, ताकि विवाद का स्थायी समाधान निकल सके।

‘याची लाभ’ को बताया सबसे सुरक्षित रास्ता

आंदोलन कर रहे युवाओं का कहना है कि यदि सरकार कोर्ट में याची लाभ देने पर सहमति जताती है, तो इससे किसी की नौकरी पर असर नहीं पड़ेगा और आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों को भी न्याय मिल सकेगा। अब सभी की नजरें सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई और राज्य सरकार के रुख पर टिकी हुई हैं।

पढ़ें :- Video- अलमारी में छिपा मिला शादीशुदा का प्रेमी, बाहर निकालकर दोनो को रस्सी से बांधकर पीटा, 25 बार लाठी मारी गई
Advertisement