लखनऊ। यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र (UP Assembly Winter Session 2025) शुरू होने से पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों ने कोडीन कफ सिरप (Codeine Cough Syrup) मामले को लेकर हंगामा किया। विधानसभा में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास बैठकर सपाइयों ने हंगामा किया। जमकर नारेबाजी की। समाजवादी पार्टी के नेता माता प्रसाद पांडेय (Mata Prasad Pandey) ने कोडीन कफ सिरप (Codeine Cough Syrup) मामले में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार इस पर जवाब दे। यदि सपा कार्यकर्ता आरोपी हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।
पढ़ें :- सीएम योगी बोले- यह सरकार तो कृष्ण, प्रभु राम, बाबा विश्वनाथ और मां विंध्यवासिनी में है आस्था, पहले की सरकार का बाबर, औरंगजेब पर था विश्वास
"कोडीन माफियाओं की यह सरकार नहीं चलेगी, नहीं चलेगी,
कोडीन माफियाओं की यह सरकार नहीं चलेगी, नहीं चलेगी।" pic.twitter.com/HloV5U6icg— Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 22, 2025
सपा नेता ने स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि अस्पतालों में मनमानी जारी है। सरकारी डॉक्टर बाहर से दवा लिखते हैं। ऐसे में गरीब आदमी कैसे इलाज करा पाएगा। किसी भी सरकारी अस्पताल में एमआरआई मशीन काम नहीं कर रही है। जांचों में खूब उगाही की जाती है।
पढ़ें :- Shri Krishna Janmashtami 2026 : सीएम योगी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए किए पुख्ता इंतजाम, बसों और बस अड्डों की बढ़ी निगरानी
उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी पार्टी के विधायकों ने कोडीन सिरप, SIR, लोक सेवा आयोग में विसंगतियां, खाद, धान खरीद, बेरोजगारी एवं महंगाई जैसे तमाम मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी समाजवादी पार्टी ! pic.twitter.com/Jqa3B9isn6
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 22, 2025
इसके जवाब में संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि यूपी में कोडीन कफ सिरप (Codeine Cough Syrup) से एक भी मौत नहीं हुई है। सरकार इस पर पूरा जवाब देगी। यूपी में विधान मंडल के शीतकालीन सत्र में दोनों सदनों में विपक्ष के हमलों से निपटने के लिए भाजपा ने भी पुख्ता रणनीति तैयार की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने रविवार को लोकभवन में हुई भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में सभी मंत्रियों और विधायकों को विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए पूरी तैयारी से सदनों में आने को कहा है। कहा कि दोनों सदनों में विपक्ष के हर सवाल का जवाब पूरी दमदारी से देने के लिए मंत्रियों की तैयारी पूरी होनी चाहिए।