Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: भाजपा कर सकती है अनोखा राजनीतिक प्रयोग, नयी सरकार में बने सकते हैं चार उपमुख्यमंत्री

यूपी: भाजपा कर सकती है अनोखा राजनीतिक प्रयोग, नयी सरकार में बने सकते हैं चार उपमुख्यमंत्री

By प्रिन्स राज 
Updated Date

लखनऊ। सभी मिथकों और रिकार्ड को तोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उत्तरप्रदेश विधानसभा के चुनाव में पूर्ण बहुमत से जीत हासिल की है। 403 विधानसभा में से 273 सीटों पर कब्जा जमाने वाली भाजपा एक बार फिर यूपी में सरकार बनाने जा रही है। 37 साल बाद इतिहास रचने वाली भाजपा अब योगी के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी में जुट गई है। सूत्रों के मुताबिक एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

पढ़ें :- शतरंज की कुछ चालें बाक़ी हैं, थोड़ा इंतज़ार कीजिए...राहुल गांधी को रायबरेली से प्रत्याशी बनाए जाने पर बोले जयराम रमेश

भारतीय जनता पार्टी की सरकार इस बार एक बड़ा राजनीतिक प्रयोग कर सकती है। खबर ये है कि भाजपा इस बार एक मुख्यमंत्री के साथ साथ चार उपमुख्यमंत्री बना सकती है। सियासी गलियारों में अभी तक बेबी रानी मौर्य, ब्रजेश पाठक और स्वतंत्रदेव सिंह, केशव प्रसाद मौर्य को डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा हो रही है। इसके अलावा योगी मंत्रिमंडल में भी कई नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। बतादें कि स्वतंत्रदेव सिंह अभी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हैं इनको भी योगी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चा चल रही है।

ब्रजेश पाठक योगी सरकार में कानून मंत्री रहे हैं और बेबी रानी मौर्य उत्तराखंड की राज्यपाल, इन्हें भी पार्टी नई सरकार में बड़े दायित्व का निर्वहन करने का मौका देने की तैयारी में है। योगी दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है यूपी में शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए बीजेपी संगठन ने कुछ तारीखों को केंद्रीय नेतृत्‍व के पास भेजा है। इस सम्‍बन्‍ध में नई दिल्‍ली में बैठक हुई जिसमें शपथ ग्रहण की तारीख पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।

Advertisement