Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुईं अदिति सिंह

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुईं अदिति सिंह

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) में कांग्रेस (Congress) प्रदेश में खुद को मजबूत करने में जुटी हुई है। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेता चुनाव से पहले मेहनत करने में जुटे हुए हैं। लेकिन इन सबके बीच प्रदेश में कांग्रेस (Congress) को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। विधायक अदिति सिंह ने भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा (BJP) की सदस्यता ले ली है।

पढ़ें :- MAHARAJGANJ:घरेलू विद्युत कनेक्शन पर छापेमारी,व्यापारियों में आक्रोश

बता दें कि, अदिति सिंह (Aditi Singh) कांग्रेस के सभी फैसलों का विरोध कर रही थीं। अक्सर वो कांग्रेस (Congress) की नीतियों पर सवाल उठा रहीं थीं। उनके भाजपा (BJP) में शामिल होने की अटकलें काफी समय से लगाई जा रहीं थीं। आखिरकार उन्होंने बुधवार भाजपा (BJP) की सदस्यता हासिल कर ली।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

अदिति सिंह (Aditi Singh) के साथ ही बसपा की विधायक वंदना सिंह (Vandana Singh) ने भी भाजपा (BJP) की सदस्यता ली है। बता दें कि, चुनाव से पहले कांग्रेस के कई बड़े चेहर पार्टी छोड़ रहे हैं। ऐसे में चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़े झटके लग रहे हैं।

Advertisement