Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: भाजपा को लगा एक और बड़ा झटका, अब धर्म सिंह सैनी ने भी दिया इस्तीफा, अखिलेश से मिले

UP Election 2022: भाजपा को लगा एक और बड़ा झटका, अब धर्म सिंह सैनी ने भी दिया इस्तीफा, अखिलेश से मिले

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Election 2022: भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) को एक और बड़ा झटका लगा है। योगी सरकार के मंत्री धर्म सिंह सैनी (Dharam Singh Saini) ने भी इस्तीफा दे दिया है। धर्म सिंह सैनी (Dharam Singh Saini) तीसरे मंत्री हैं, जिन्होंने इस्तीफा दिया है। इससे पहले स्वामी प्रसाद और दारा सिंह चौहान ने इस्तीफा दिया था। इस बीच उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से भी मुलाकात कर ली है।

पढ़ें :- YouTuber Bhupendra Jogi: यूट्यूबर भूपेन्द्र जोगी पर अज्ञात लोगो ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर
पढ़ें :- सपा और कांग्रेस के नेताओं के चेहरे से उड़ी हुई हवा से स्पष्ट है कि चुनाव के आधे समर में उन्होंने हार स्वीकार कर ली : सीएम योगी

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उनके साथ की फोटो को ट्वीट किया है। साथ ही लिखा है कि, ‘सामाजिक न्याय’ के एक और योद्धा डॉ. धर्म सिंह सैनी जी के आने से, सबका मेल-मिलाप-मिलन कराने वाली हमारी ‘सकारात्मक और प्रगतिशील राजनीति’ को और भी उत्साह व बल मिला है। सपा में उनका ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। बाइस में समावेशी-सौहार्द की जीत निश्चित है। बता दें कि, इससे पहले आज भाजपा विधायक मुकेश वर्मा और विनय शाक्य ने पार्टी से इस्तीफा दिया था।

Advertisement