Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: जानिए किस नेता को भाजपा ने अखिलेश यादव के खिलाफ करहल विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा

UP Election 2022: जानिए किस नेता को भाजपा ने अखिलेश यादव के खिलाफ करहल विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर प्रदेश का राजनीति तापमान बढ़ता जा रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आज मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट (Karhal assembly seat) से अपना नामांकन दाखिल किया है। वहीं, अब भाजपा ने भी अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के खिलाफ अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है।

पढ़ें :- UP News: श्याम लाल पाल को समाजवादी पार्टी ने यूपी का प्रदेश अध्यक्ष किया नियुक्त

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) को करहल से अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि, अखिलेश यादव के करहल से विधानसभा चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद से भाजपा प्रत्याशी के नाम को लेकर चर्चाएं चल रहीं थीं। वहीं, अब भाजपा ने एसपी सिंह बघेल  (SP Singh Baghel) के नाम पर मुहर लगा दी है और उन्हें करहल से चुनावी मैदान में उतार दिया है। एसपी सिंह बघेल   ने आज नामांकन दाखिल किया है।

बता दें कि, नामांकन दाखिल करने से पहले अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा था कि, ‘ये ‘नॉमिनेशन’ एक ‘मिशन’ है क्योंकि यूपी का ये चुनाव प्रदेश और देश की अगली सदी का इतिहास लिखेगा। आइए प्रोग्रेसिव सोच के साथ सकारात्मक राजनीति के इस आंदोलन में हिस्सा लें… नकारात्मक राजनीति को हराएं भी, हटाएं भी। जय हिन्द।’

Advertisement