Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022 : अब्बास अंसारी के सामने है ​बाहुबली पिता के गढ़ को बचाने की चुनौती

UP Election 2022 : अब्बास अंसारी के सामने है ​बाहुबली पिता के गढ़ को बचाने की चुनौती

By प्रिया सिंह 
Updated Date

UP Election 2022 : मऊ विधानसभा सीट मुख्तार अंसारी का गढ़ माना जाता है। मुख्तार अंसारी एक ऐसा नाम है जिसकी पूर्वांचल में तूती बोलती है। इस बार मुख्तार अंसारी चुनावी मैदान में नहीं हैं। उन्होंने अपने बेटे अब्बास अंसारी को चुनावी मैदान में उतारा है। इस बार का जो मुकाबला है वह बेहद ही दिलचस्प हो गया है।

पढ़ें :- YouTuber Bhupendra Jogi: यूट्यूबर भूपेन्द्र जोगी पर अज्ञात लोगो ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

पहली बार साल 2017 में अब्बास अंसारी बसपा सीट से घोसी से चुनाव लड़े थे, लेकिन वह जीत हासिल नहीं कर पाए थे। इस बार वह अपने पिता की परमपरागत मऊ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। जिसके विपक्ष में भाजपा ने अशोक कुमार को सिंह को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने माधवेंद्र बहादुर और बसपा ने भीम राजभर को मैदान में उतारा है।

मुकाबला बेहद ही दिलचस्प हो गया है। इस बार यह देखना है कि मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी अपने पिता की परपंरागत सीट को बचा पाएंगे या नहीं।  यहां पर कुल वोटरों की संख्या 4 लाख 42 हजार 270 है। जिसमें साल 2017 में  मुख्तार अंसारी ने 95 हाजार से ज्यादा वोट पाए थे और जीत हासिल किए था। मुख्तार अंसारी दो बार से बसपा से विधायक रह चुके हैं और साथ ही दो बार निर्दलीय विधायक रह चुके हैं।

Advertisement