Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Elections 2022 7th Phase Live: योगी सरकार में मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी पुलिस से भिड़े, वाराणसी में ‘मृतक’ ने डाला वोट

UP Elections 2022 7th Phase Live: योगी सरकार में मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी पुलिस से भिड़े, वाराणसी में ‘मृतक’ ने डाला वोट

By संतोष सिंह 
Updated Date

UP Elections 2022 7th Phase Live: यूपी  विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) के नौ जिलों में अंतिम चरण की 54 सीटों पर मतदान जारी है। इसी बीच वाराणसी के आदमपुर थाना अंतर्गत कोनिया प्राथमिक विद्यालय पर बनाए गए पोलिंग बूथ पर योगी सरकार के मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी के साथ पुलिस के साथ बहस होने की खबरें आ रही हैं । मिली जानकारी के अनुसार बाहर से आए पुलिस फोर्स ने मंत्री को पहचानने से इनकार करने पर यह विवाद हुआ है। इसके बाद में माहौल को शांत कराया गया।

पढ़ें :- Heat Wave Alert : आगरा में पारा 46.9 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

इसके साथ ही सरकारी अभिलेखों में मृत संतोष सिंह ने मतदान किया। मिली जानकारी के अनुसार वह वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के छितौनी गांव के रहने वाले हैं। संतोष मूरत सिंह सरकारी कागजों में मृत है। मतदान के बाद कहा कि मैं जिंदा हूं, वोट डालने के बाद यह प्रमाण भी है।

Advertisement