Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Elections 2022 : कांग्रेस को बड़ा झटका, इमरान मसूद आठ साल बाद फिर होंगे साइकिल पर सवार

UP Elections 2022 : कांग्रेस को बड़ा झटका, इमरान मसूद आठ साल बाद फिर होंगे साइकिल पर सवार

By संतोष सिंह 
Updated Date

UP elections 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव में नई संजीवनी मिलने की उम्मीद को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra) ऐड़ी से लेकर चोटी का जोर लगा रही हैं। इस प्रयास के बीच मंगलवार को कांग्रेस (Congress) को पश्चिमी यूपी (Western UP) में तगड़ा झटका लगने जा रहा है। कांग्रेस के बड़े नेता इमरान मसूद (Imran Masood) ने सपा में शामिल होने का एलान कर दिया है। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से कल मिलने के लिए समय मांगा है।

पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट से उमर अंसारी को मिली अग्रिम जमानत, यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन का था आरोप

उन्होंने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का समर्थन करते हुए कहा कि सपा नौजवानों व किसानों के लिए काम करने वाली सरकार है। सपा सरकार में प्रदेश में बड़े विकास कार्य हुए हैं। इमरान मसूद (Imran Masood)  अपने समर्थकों के साथ सपा में शामिल होंगे। इससे पश्चिमी यूपी में कांग्रेस (Congress) की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। बता दें कि इमरान मसूद (Imran Masood)  ने पहले ही सपा में शामिल होने के संकेत दिए थे।

बता दें कि अब तक कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव रहे सहारनपुर के इमरान मसूद ने अंबाला रोड स्थित अपने आवास पर आयोजित समर्थकों की बैठक में समाजवादी पार्टी में जाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान की परिस्थितियों में सपा ही भाजपा को हरा पाएगी। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें बहुत सम्मान दिया है, लेकिन वर्तमान की परिस्थितियां ऐसी बनी है कि सपा से ही भाजपा का मुकाबला होना है।

इमरान मसूद ने कहा कि सपा जनहित में कार्य करती है। किसान, नौजवान, बेरोजगार, व्यापारी, उद्यमी सहित प्रत्येक वर्ग के बारे में सपा सोचती है। इसीलिए उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सपा में जाने का निर्णय लिया है। इमरान ने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देशानुसार ही जिले की सातों विधानसभा सीटों पर पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे, जिनको वह जिताने का काम करेंगे। पार्टी हाईकमान का फैसला ही उनके लिए सर्वोपरि होगा।

इमरान मसूद ने आठ साल बाद सपा में वापसी करने जा रहे हैं। इमरान मसूद साल 2007 के चुनाव में मुजफ्फराबाद विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ विधायक बने थे। उन्होंने जगदीश राणा को हराया था। 2012 में सपा के टिकट पर नकुड़ विधानसभा से चुनाव लड़े थे, मगर बसपा के डॉक्टर धर्म सिंह सैनी से चुनाव हार गए थे।

पढ़ें :- ललितपुर में दलित नाबालिग से थाने में बलात्कार मामले में बचपन बचाओ आंदोलन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

2014 का लोकसभा चुनाव सहारनपुर सीट पर कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था। भाजपा के राघव लखनपाल से हार गए थे। इसके बाद 2017 में उन्होंने नकुड विधानसभा के फिर चुनाव लड़ा मगर इस बार भी भाजपा के डॉक्टर धर्म सिंह सैनी से पराजित हुए थे।

Advertisement