Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: मंच पर भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत, हाथापाई की वीडियो वायरल

यूपी: मंच पर भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत, हाथापाई की वीडियो वायरल

By शिव मौर्या 
Updated Date

कन्नौज। ​उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के करीब आते ही चुनाव प्रचार तेज हो गया है। प्रचार अभियान के दौरान बड़े नेताओं को माला पहनाने से लेकर मंच पर बैठने की होड़ लगी हुई है। वहीं, इसी को लेकर कन्नौज (Kannauj) के छिबरामऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं की आपस में भिड़ंत हो गई। यही नहीं मंच पर हाथापाई भी हो गई।

पढ़ें :- उद्धव ठाकरे का बड़ा दावा, बोले- INDIA गठबंधन ने तय कर लिया है पीएम कैंडिडेट का नाम

इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं, इस मामले में भाजपा का कोई भी बड़ा नेता कुछ बोलने को तैयार नहीं है। बता दें कि, प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के नेतृत्व में जन संकल्प रैली दोपहर बाद छिबरामऊ में पहुंची थी। साथ ही नेहरू महाविद्यालय में जनसभा का आयोजन किया गया था।

पढ़ें :- महाराष्ट्र में INDIA गठबंधन भारी बहुमत से लोकसभा सीटें जीतेगा, भाजपा चलाती है बुलडोजर : मल्लिकार्जुन खड़गे

जनसभा को संबोधित करने के लिए बने मंच पर भाजपा कार्यकार्ता और नेता के बीच नोकझोंक शुरू कर दिया गया है। यहीं, नहीं नेताओं के बीच मारपीट और गाली गलौच शुरू हो गयी है।

वहीं, भाजपा नेता के साथ की गई हाथापाई का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके साथ ही इस मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस घटना को लेकर विपक्ष भी भाजपा पर निशाना साध रहा है।

Advertisement