लखनऊ: यूपी में बीते तीन दिनों में हो रही बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया, लेकिन नदियां खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गयी है। बारिश से उत्तर प्रदेश के अधिकतर जनपद पानी-पानी हो गये। पानी के बीच गांव टापू जैसे नजर आने लगे हैं। पूर्वांचल में प्रयागराज से लेकर वाराणसी और बलिया तक बाढ़ की बाढ़ का सैलाब नजर आ रहा है। जिससे जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के तरफ से जारी किए गए अलर्ट के मुताबिक मानसून का कहर अभी थमेगा नहीं। बाढ़ के बीच मौसम विभाग ने वेस्ट और ईस्ट यूपी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान ईस्ट यूपी के कई जनपदों में भारी बारिश होने की संभावना है।
पढ़ें :- India-US Trade Deal पर ब्रेक, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से सुनाया फैसला, पीठ ने कहा कि IEEPA के तहत लगाए गए ड्रग ट्रैफिकिंग और अन्य टैरिफ हैं अवैध
मौसम विभाग ने बताया कि मानसून की रेखा सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर बढ़ गया है। मानसून की रेखा इन दिनों अयोध्या, कानपुर, लखनऊ और शामली से होकर निकल रही है। इसके साथ ही बिहार से सटे हुए राज्य के उत्तर-पूर्वी इलाके पर बना चक्रवाती हवा का क्षेत्र भी मानसून को सक्रिय कर रहा है। जिससे भारी बारिश हो रही है।
इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने लखनऊ, उन्नाव, औरैया, बाराबंकी, आंबेडकर नगर, अयोध्या, संत कबीर नगर, बस्ती, फ़तेहपुर, जालौन, रायबरेली, बलरामपुर, शाहजहाँपुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, गोंडा, सिद्धार्थ नगर, रामपुर, पीलीभीत, बदायूं, संभल, अमरोहा, अमेठी, कानपुर नगर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, महोबा, बांदा, हमीरपुर, कानपुर देहात, मुरादाबाद, हरदोई, सीतापुर और बिजनौर में मेघगर्जन और व्रजपात होने के साथ ही 30-40किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा और मध्यम से भारी बारिश की संभावना जतायी है।
इन जनपदों में बारिश का यलो अलर्ट
पढ़ें :- मुंबई एयरपोर्ट पर पत्नी के साथ दिखे क्रिकेटर विराट कोहली, आठ साल बॉलीवुड में वापसी करने जा रही है अनुष्का शर्मा
मौसम विभाग ने ग़ाज़ीपुर, जौनपुर, बलिया, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, एटा, हाथरस, मथुरा, कासगंज, आजमगढ़, चंदौली, प्रयागराज, संत रवि दास नगर, वाराणसी, मेरठ, बिजनौर, बांदा, कौशाम्बी, हमीरपुर, प्रतापगढ़, चित्रकूट, महोबा, जालौन, राय बरेली, अमेठी, फतेहपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, बाराबंकी, कन्नौज, हरदोई, कुशीनगर, फर्रुखाबाद, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, अलीगढ़, बदायूं, बुलंदशहर, देवरिया, अयोध्या, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, ललितपुर, बलरामपुर, अमरोहा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, श्रावस्ती, शाहजहाँपुर, झाँसी, इटावा, आगरा, मऊ, सुल्तानपुर, आंबेडकर नगर, लखीमपुर खीरी, संभल और हापुड़ में आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।