लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सोमवार से शुरू होने वाले विधानमंडल सत्र की शुरूआत की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। विधानमंडल सत्र को लेकर रविवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सभी दलों के साथ सदन की कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से चलाने के लिए सहमति बनाने का प्रयास किया गया।
पढ़ें :- दिल्ली की सर्वदलीय बैठक के बाद दिखा सम्मान का अनोखा दृश्य, राजनाथ सिंह के पैर छूती नजर आयीं सुप्रीया सूले
इस बैठक में सत्तापक्ष की तरफ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद, ओपी राजभर, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं, विपक्ष की ओर से नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, लोकदल के नेता राजपाल बालियान, कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना, जनसत्ता दल से कुंवर रघुराज प्रताप सिंह मौजूद रहे।
बैठक में सभी विपक्षी दलों से विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को सुचारुरूप ढंग से चलाने की अपील की। वहीं, कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में विधानसभा के संचालन की रूपरेखा बनी। चार दिन चलने वाले विधानमंडल सत्र में कई विधायी कार्य पूरे किए जाएंगे।
पढ़ें :- संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में सियासी बवाल, TMC के 20 बागी सांसदों की एंट्री पर विपक्ष का वॉकआउट