Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, चार की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी

यूपी: पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, चार की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी

By शिव मौर्या 
Updated Date

शामली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में शामली (Shamli) के कैराना में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि विस्फोट के बाद मकान क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके मलवे में लोगों के दबे होने की आशंका है।

पढ़ें :- One Nation, One Election: सीएम योगी बोले-यह निर्णय विकास और समृद्ध लोकतंत्र की सुनिश्चितता में 'मील का पत्थर' सिद्ध होगा

इस घटना के बाद पुलिस और स्थानीय लोग राहत और बचाव कार्य में जुटे हैंं। शुरूआती जांच में सामने आया कि दीपावली नजदीक होने के कारण यहां बड़ी संख्या में पटाखा बनाने का काम चल रहा था। पुलिस का कहना है कि ये घटना कैराना कस्बे में रजवाहे के किनारे पर स्थित पटाखा फैक्ट्री का है, जहां शुक्रवार शाम पांज बजे भीषण विस्फोट हुआ।

आवास सुनकर बड़े इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा तो फैक्ट्री का मलबा बिखरा पड़ा था। सूत्रों का कहना है कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। लोगों के चीथड़े तक उड़ गए थे। इससे मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। एक घायल को अस्पताल भेजा गया है। आशंका जताई जा रही है कि यहां पर अवैध तरीके से पटाखा फैक्ट्री संचालित किया जा रहा था।

Advertisement