Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP MLC Election Live : यूपी विधान परिषद उप चुनाव में दोनों सीटों पर खिला कमल, साइकिल की निकली हवा

UP MLC Election Live : यूपी विधान परिषद उप चुनाव में दोनों सीटों पर खिला कमल, साइकिल की निकली हवा

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी में विधान परिषद की रिक्त दोनों सीटों पर हुए उप चुनाव के बाद सोमवार को परिणाम घोषित हो चुका है। विधान परिषद उप चुनाव में दोनों सीट पर कमल खिला है। भाजपा के पदमसेन चौधरी को 279 और सपा के रामकरन को उम्मीदवार को 116 वोट मिले हैं। एक वोट खारिज हुआ है। उधर, दूसरी सीट पर भाजपा के मानवेन्द्र सिंह को 280 और सपा के रामजतन को 116 वोट मिले।  इस चुनाव में समाजवादी पार्टी के दोनों प्रत्याशियों को हार का मुंह देखना पड़ा। दोनों प्रत्याशियों को क्रमश: 116-116 वोट मिले।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: 4 जून को BJD सरकार की एक्सपायरी डेट लिखी हुई है...ओडिशा में बोले पीएम मोदी

यूपी विधान परिषद के दो सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतदान पूरा हो गया। मतदान में 403 में से कुल 396 विधायकों ने मतदान किया। समाजवादी पार्टी के दो और सुभासपा का एक विधायक जेल में होने के कारण मतदान नहीं कर सका। वहीं, स्वास्थ्य खराब होने के कारण सपा विधायक मनोज पारस भी मतदान नहीं कर सके। कांग्रेस के दोनों विधायकों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। बसपा के भी एक विधायक ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।

Advertisement