Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Up Mlc Elections: MLC चुनाव में भाजपा बाहरियों पर लगा सकती हैं दांव, इनको बनायेगी अपना प्रत्याशी

Up Mlc Elections: MLC चुनाव में भाजपा बाहरियों पर लगा सकती हैं दांव, इनको बनायेगी अपना प्रत्याशी

By शिव मौर्या 
Updated Date

Up Mlc Elections: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के साथ ही अब विधान परिषद का भी चुनाव होने जा रहा है। विधान परिषद में स्थानीय निकाय क्षेत्र की 35 सीटों पर होने वाले चुनाव में में भाजपा दूसरे दलों से आए नेताओं पर दांव लगाने की तैयारी में है।

पढ़ें :- पुष्कर सिंह धामी के लिए विधायकी वाले कैलाश गहतोड़ी का निधन, सीएम ने जताया शोक

कहा जा रहा है कि परिषद में अपना बहुमत हासिल करने के लिए भाजपा विधानसभा के साथ ही इस चुनाव की भी तैयारियां तेज कर दी हैं। बता दें कि, 100 सदस्यों वाली विधान परिषद में अभी भाजपा के 36 सदस्य हैं। उच्च सदन में बहुम साबित करने के लिए भाजपा को कम से कम 15 सदस्य की जरूरत है।

बता दें कि, लोग अनुमान लगा रहे थे कि विधानसभा चुनाव के बाद ही विधान परिषद के चुनाव होंगे। हालांकि, अचानक ही विधान परिषद चुनाव के भी घोषणा हो गई। ऐसे में अब सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों अपनी ताकत दिखाने की कोशिश करेंगे। इसमें जमकर जोड़ तोड़ की राजनीति होगी।

Advertisement