Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Nagar Nikay Chunav: बसपा ने लखनऊ से मेयर के लिए शाहीन बानो को बनाया प्रत्याशी, 30 वार्डों की सूची भी जारी

UP Nagar Nikay Chunav: बसपा ने लखनऊ से मेयर के लिए शाहीन बानो को बनाया प्रत्याशी, 30 वार्डों की सूची भी जारी

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Nagar Nikay Chunav: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। सभी दल प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करने में जुट गए हैं। इस बीच बहुजन समाज पार्टी ने लखनऊ के मेयर और 30 वार्डों के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। बसपा ने लखनऊ से मेयर पद के लिए शाहीन बानो को प्रत्याशी बनाया है।

पढ़ें :- केंद्र में बसपा की सरकार बनी तो अवध को बनाएंगे अलग राज्य : मायावती

शाहीन बानो मोहम्मद सरवन मलिक की पत्नी हैं। सरवन मलिक विधानसभा से चुनाव लड़ चुके है। इसके अलावा बसपा ने लखनऊ के 30 वार्डों के उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है। इसमें अटल बिहारी बाजपेई वार्ड से सुमन गौतम, शारदा नगर द्वितीय से अन्जू गौतम, महाराजा बिजली पासी वार्ड से कमला कश्यप, सरोजनी नगर प्रथम वार्ड से रन्नो देवी प्रत्याशी को प्रत्याशी बनाया है।

पढ़ें :- Loksabha Election 2024 : बसपा ने कुशीनगर व देवरिया सीट को इनको बनाया उम्मीदवार, देखें सूची
Advertisement