1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. एकदम अलग तरह से बनाएं लौकी की सब्जी, खाकर लोग करेंगे आपकी खूब तारीफ

एकदम अलग तरह से बनाएं लौकी की सब्जी, खाकर लोग करेंगे आपकी खूब तारीफ

अधिकतर घरों में लौकी बहुत ही सादी सब्जी बनती है। बहुत कम ही लोग है जो लौकी की सब्जी को खाना पसंद करते हो। आज हम आपको लौकी की सब्जी बनाने का एकदम अलग तरीका बताने जा रहे है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अधिकतर घरों में लौकी बहुत ही सादी सब्जी बनती है। बहुत कम ही लोग है जो लौकी की सब्जी को खाना पसंद करते हो। आज हम आपको लौकी की सब्जी बनाने का एकदम अलग तरीका बताने जा रहे है। जिसे बच्चे और बड़ो दोनो खूब चाव से खाएंगे और आपकी तारीफ भी करेंगे।तो चलिए जानते है लौकी की सब्जी बनाने का तरीका।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

लौकी की सब्जी बनाने के लिए ये है जरुरी सामान

लौकी – एक मीडियम साइज
टमाटर – 2 मीडियम टमाटर
दही- एक कप
राई- आधा छोटा चम्मच
नमक स्वाद अनुसार
लाल मिर्ची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
धनिया पाउडर- आधा छोटा चम्मच
साबुत लाल मिर्ची – 2
हींग- दो चुटकी
घी- तीन बड़े चम्मच
हरा धनिया- एक मुट्टी

लौकी की सब्जी बनाने का तरीका

सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को अच्छी तरह से धो लें और फिर इसे पौंछ कर सुखा लें। अब इसे छील लें और छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। अब टमाटरों को भी अच्छे से धोएं और बारीक टुकड़ों में काट लें।

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

एक कुकर लें और उसे मीडियम आंच पर घी डालकर गर्म होने दें। घी गर्म होने के बाद सबसे पहले इसमें राई, हींग साबुत लाल मिर्च डालकर चटकाएं। फिर इसमें टमाटर डाल दें। अब टमाटर को अच्छी नरह से गलने दें।

अब इसमें सभी मसाले डालें और कम से कम 5 से 10 मिनट के लिए मसालों को पकाएं। अगर इस दौरान जरूरत लगे तो थोड़ा पानी मिलाएं। मसाले भुनने के बाद इसमें दही फेंट कर डालें। अब इसमें लौकी डालें और 2 से 3 सीटी लगने तक पकाएं। सब्जी तैयार है इसे हरा धनिया से गार्निश करें और सर्व करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...