1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. केंद्र में बसपा की सरकार बनी तो अवध को बनाएंगे अलग राज्य : मायावती

केंद्र में बसपा की सरकार बनी तो अवध को बनाएंगे अलग राज्य : मायावती

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने सोमवार को राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर में आयोजित चुनावी जनसभा में कहा कि केंद्र में बसपा सरकार (BSP Government) बनने पर अलग अवध राज्य की स्थापना की जाएगी, जिसमें लखनऊ भी शामिल होगा।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने सोमवार को राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर में आयोजित चुनावी जनसभा में कहा कि केंद्र में बसपा सरकार (BSP Government) बनने पर अलग अवध राज्य की स्थापना की जाएगी, जिसमें लखनऊ भी शामिल होगा।

पढ़ें :- लखनऊ में मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश: शादी के नाम पर राजस्थान में बिकती थीं गरीब किशोरियां, ₹2.5 लाख से शुरू होती थी बोली

उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस (RSS) मुफ्त राशन देने का प्रचार गांव-गांव जाकर कर रहे हैं। नमक अदा करने के बदले वोट मांग रहे हैं। जबकि यह राशन जनता के टैक्स के पैसों से बांटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आप भाजपा (BJP) और आरएसएस (RSS) का नहीं, बल्कि अपना नमक खा रहे हैं। अपने संबोधन में उन्होंने कांग्रेस और सपा को भी आरक्षण में भेदभाव करने पर घेरा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...