Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: BJP सरकार पर अखिलेश यादव का निशाना, कहा-सरकार से किसानों को सिर्फ धोखा मिला

UP News: BJP सरकार पर अखिलेश यादव का निशाना, कहा-सरकार से किसानों को सिर्फ धोखा मिला

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार में किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस सरकार में किसानों को सिर्फ धोखा मिल रहा है। बेमौसम बरसात ओर ओलावृष्टि से प्रदेश भर में किसानों को गेंहू, सरसों, चना समेत अन्य फसलों का भारी नुकसान हुआ।

पढ़ें :- यूपी एसटीएफ में तैनाती पर अखिलेश यादव ने खड़े किए सवाल, कहा-10 फीसदी वालों को 90 फीसदी तैनाती

गेंहू की पैदावार घटी साथ ही गुणवत्ता भी प्रभावित हुई, जिससे गेंहू खरीद में मुश्किल आ रही है। सरकार ने अभी तक बदले हालात में गेंहू खरीद को लेकर कोई दिशा-निर्देश नहीं जारी किया। किसान परेशान है। एक तरफ मौसम के कारण नुकसान दूसरी तरफ सरकार की अनदेखी से किसान दर-दर भटकने पर मजबूर है।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि भाजपा सरकार हर कदम पर किसानों को धोखा दे रही है। सरकार ने पहले तो गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाया। फिर गन्ना किसानों का पूरा भुगतान नहीं कराया। आज भी गन्ना किसानों का हजारों करोड़ रूपया चीनी मिलों पर बकाया है। सरकार की उपेक्षा से गन्ना किसान संकट में है। आलू किसान भी बर्बाद हो गया। आलू किसानों को उनकी फसल की सही कीमत नहीं मिली। अब गेहूं किसान भटकने पर मजबूर है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों से किसान कर्ज में डूबता जा रहा है।

 

पढ़ें :- समाजवादी पार्टी वाले दुर्दांत अपराधियों के सामने रगड़ते थे नाक, अपने संस्कार के अनुरूप धर्माचार्यों को बोलते हैं माफिया: सीएम योगी
Advertisement