Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News : सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान, नौ उपाध्यक्ष व चार महासचिव बनाए, देखें सूची

UP News : सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान, नौ उपाध्यक्ष व चार महासचिव बनाए, देखें सूची

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ (SP Backward Class Cell State) की 147 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप की राज्य कार्यकारिणी में 9 उपाध्यक्ष अशोक कुशवाहा, बृजेश विश्वकर्मा, श्याम कृष्ण गुप्ता ‘साहू‘, रामसेवक पाल, तूफानी निषाद, देशराज सिंह जाट, कल्याण यादव, अमित प्रजापति, रामनरेश चौरसिया शामिल किए गए हैं।

पढ़ें :- UP News : भाजपा के नवनियुक्त जिला व महानगर अध्यक्षों को सीएम योगी ने दी बधाई, दिया ये संदेश

कार्यकारिणी में चार प्रदेश महासचिव अब्दुल हफीज गॉधी, रामचन्द्र राजभर, गिरीश मथोरिया सेन (सविता), महेन्द्र चौहान कोषाध्यक्ष निशीथ रंजन (नयन वर्मा) शामिल हैं। इनके अलावा 25 विशेष आमंत्रित सदस्य, 108 प्रदेश सचिव तथा 25 कार्यकारिणी सदस्य भी नामित किए गये है।

पढ़ें :- भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची में महिलाओं ,ओबीसी-एससी की हिस्सेदारी में सामंजस्य, महेंद्र नाथ पांडेय, बोले-आगे भी रखेंगे ध्यान
Advertisement