1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. सिंकदर की शूटिंग हुई पूरी, क्लीन शेव लुक में नजर आये सलमान

सिंकदर की शूटिंग हुई पूरी, क्लीन शेव लुक में नजर आये सलमान

एक्टर सलमान खान की अपकमिंग फिल्म सिंकदर की शूटिंग पूरी हो गई है। शूट के बाद का एक्टर सलमान खान क्लीन शेव लुक में नजर आये। सोशल मीडिया में सलमान का यह नया लुक खूब वायरल हो रहा है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

एक्टर सलमान खान की अपकमिंग फिल्म सिंकदर की शूटिंग पूरी हो गई है। शूट के बाद का एक्टर सलमान खान क्लीन शेव लुक में नजर आये। सोशल मीडिया में सलमान का यह नया लुक खूब वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- रणबीर कपूर की रामायण पहले ही दिन काटेगी गदर, टूटेंगे कई रिकॉर्ड,160 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

सलमान फोटोज में व्हाइट और ब्लू टीशर्ट के साथ ब्लैक लेदर जैकेट और मैचिंग कैप लगाए हुए नजर आए हैं। ये तस्वीरें एक्टर की फिल्म सिकंदर के आखिरी सीन की शूटिंग की बाद की है। सलमान का क्लीन शेव लुक जहां कई फैंस को पसंद आ रहा है। वहीं कुछ यूजर्स एक्टर को देख चिंता जाहिर करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

दरअसल तस्वीरों में एक्टर के चेहरे पर थोड़ी मायूसी नजर आ रहे हैं। जिसे देखकर कई यूजर्स ने उनकी उम्र को लेकर चिंता जताई। एक ने लिखा, हमारा टाइगर बुड्ढा हो रहा है.. दूसरे ने लिखा, अचानक से इतना ओल्ड लुक कैसे। इसी बीच कई यूजर्स एक्टर को सपोर्ट करते भी नजर आए।

उन्होंने कहा कि 60 की उम्र में वो 40 के नहीं लग सकते। बात करें सलमान खान की फिल्म सिकंदर की तो ये बहुत जल्द ईद पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में सलमान के साथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना पहली बार स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। फिल्म का टीजर और दो गाने रिलीज हो चुके हैं। जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। अब सभी को भाईजान की फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...