Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News : पर्यटकों की पहली पसंद बना अयोध्या राम मंदिर, छह महीने में आए 33 करोड़ से अधिक पर्यटक

UP News : पर्यटकों की पहली पसंद बना अयोध्या राम मंदिर, छह महीने में आए 33 करोड़ से अधिक पर्यटक

By santosh singh 
Updated Date

अयोध्या। यूपी देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करने में न सिर्फ सफल हो रहा है बल्कि नया रिकॉर्ड भी बनाने के लिए तैयार है। 2024 के शुरुआती छह महीने (जनवरी से जून) में प्रदेश में करीब 33 करोड़ पर्यटक भ्रमण के लिए आए। वहीं अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha of Shri Ram Temple) के बाद यहां आने वाले पर्यटकों ने काशी को भी पीछे छोड़ दिया है।

पढ़ें :- कांग्रेस ने सारी अटकलों पर लगाया विराम, राज्यसभा प्रत्याशी के नामों का किया ऐलान, इस चेहरे पर दांव लगाकर मचाई हलचल

2023 के शुरुआती छह महीने में प्रदेश में 19.60 करोड़ से अधिक पर्यटक प्रदेश में आए थे। यानी बीते वर्ष की तुलना में इस साल शुरुआती छह महीने में 13 करोड़ 37 लाख से अधिक पर्यटक यूपी आए। खास यह कि साल 2022 में प्रदेश में जितने पर्यटक आए थे, उससे एक करोड़ से भी अधिक पर्यटक इस वर्ष शुरुआती छह माह में ही यूपी आ चुके हैं।

पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह (Tourism and Culture Minister Jaiveer Singh) ने बताया कि इस वर्ष अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर (Shri Ram Janmabhoomi Temple) में रामलला के विराजमान होने के बाद पर्यटकों का आगमन तेजी से बढ़ा है। अभी तक जनवरी से जून के बीच छह माह में अयोध्या में घरेलू व विदेशी कुल 10 करोड़ 99 लाख पर्यटक आए हैं। जबकि वाराणसी में इन छह माह में घरेलू व विदेशी पर्यटकों की कुल संख्या 4.61 करोड़ रही।

उन्होंने बताया कि इस छह महीने में प्रयागराज (Prayagraj)  में घरेलू व विदेशी कुल 4.53 करोड़, लखनऊ में 35.14 लाख पर्यटक आए। वहीं आगरा में घरेलू व विदेशी कुल 76.88 लाख पर्यटक आए हैं। जयवीर सिंह ने कहा कि 2025 में महाकुंभ है, इससे प्रदेश में आने वाले पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी। इसे देखते हुए सिर्फ प्रयागराज (Prayagraj) ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में पर्यटक सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।

पढ़ें :- हुमायूं कबीर ने ममता को दिया प्रस्ताव, आप 'मेरी सीट से लड़ें उपचुनाव, मैं दूंगा साथ', बोले-जो भी हूं आपकी वजह से हूं
Advertisement