UP News: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। विपक्षी दल एक मंच पर आने की कोशिश में जुट गए हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) इसको लेकर विपक्षी दलों को एकजुट करने का प्रयास करते दिख रहे हैं। सोमवार को नीतीश कुमार ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamta Banerjee) से मुलाकात की थी, जिसके बाद वो यूपी की राजधानी लखनऊ पहुंचे हैं। उनके साथ बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) भी मौजूद हैं।
पढ़ें :- भाजपा का गांव चलो अभियान: प्रियंका मौर्य ने चौपाल लगाकर स्थानीय लोगों से किया संवाद, जनकल्याणरी योजनाओं के बारे में बताया
लखनऊ में दोनों नेता सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से मुलाकात कर रहे हैं। इस मुलाकात में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर रणनीति बनेगी। दरअसल, लोकसभा की 543 सीटों में से अकेले यूपी और बिहार से 120 सीटें जाती हैं। नीतीश कुमार-तेजस्वी यादव बिहार के दिग्गज नेता हैं। वहीं, अखिलेश यादव यूपी की सियासत के एक बड़े चेहरे हैं। ऐसे में नीतीश कुमार बीजेपी खिलाफ तीसरा मोर्चा बनाने की कवायद में जुटे हुए हैं।
लखनऊ पहुंचे सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव ने किया स्वागत, 2024 से पहले ये मुलाकात बेहद अहम है… pic.twitter.com/w8S9r9y3Ky
— Shiv Maurya (@shivmaurya00) April 24, 2023
पढ़ें :- कुछ लोग दे रहे हैं धमकियां और लहरा रहे हैं सरेआम हथियार...करणी सेना के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी और केजरीवाल से भी कर चुके हैं मुलाकात
बता दें कि, नीतीश कुमार (Nitish Kumar) इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से भी मुलाकात कर चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से भी मुलाकात की थी। बताया जा है कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ये मुलाकात बेहद ही अहम है।