UP News: जौपनपूर के मड़ियाहूं में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां के जयरामपुर गांव में बुधवार सुबह टेंट कारोबारी ने अपने तीन बच्चों और पत्नी की हत्याकर खुद फंदे से लटक गया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि, घटना की जांच की जा रही है।
पढ़ें :- भाजपा का गांव चलो अभियान: प्रियंका मौर्य ने चौपाल लगाकर स्थानीय लोगों से किया संवाद, जनकल्याणरी योजनाओं के बारे में बताया
बताया जा रहा है कि, जयरामपुर गांव निवासी नागेश कठियांव मार्ग पर टेंट का व्यवसाय करता था। बुधवार की सुबह देर तक जब नागेश के परिवार का कोई नहीं जगा तो लोगों ने उसके भाई को फोनकर इसकी जानकारी दी। भाई ने जब दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो नजारा देखकर अवाक रह गए।
घर के एक कमरे में चारपाई पर दो बेटियों निकिता और आयुषी, पुत्र आदर्श के शव पड़े हुए थे। जबकि थोड़ी दूर पर पत्नी राधिका के शव थे। वहीं, नागेश का शव फंदे से लटक रहा था। ये देख सभी के होश उड़ गए। परिवार के सदस्यों ने इस तरह का कदम क्यों उठाया गया यह अभी पता नहीं चल सका है।