Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: शाहजहांपुर में दर्दनाक घटना, एसपी कार्यालय में युवक ने खुद को लगाई आग

UP News: शाहजहांपुर में दर्दनाक घटना, एसपी कार्यालय में युवक ने खुद को लगाई आग

By शिव मौर्या 
Updated Date

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक युवक ने एसपी कार्यालय में खुद के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। इसके बाद वहां पर हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कंबल डालकर किसी तरह से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक वो गंभीर रूप से झुलस चुका था। बताया जा युवक पुलिस के रवैये से परेशान था।

पढ़ें :- क्या मिडिल-ईस्ट में थमेगी जंग? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो सप्ताह का अस्थायी युद्धविराम किया एलान

बताया जा रहा है कि, युवक का नाम ताहिर अली है और वो कांट थाना क्षेत्र के गांव सिहरान का रहने वाला है। ताहिर अली ने मंगलवार सुबह करीब 11:45 बजे पुलिस के सुनवाई नहीं करने से परेशान होकर एसपी दफ्तर में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। लपटों से घिरे युवक को देखकर अफरातफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह आग बुझाई। गंभीर रूप से झुलसे ताहिर को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

पढ़ें :- Jal Jeevan Mission Scam : बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा का पानी न पहुंचने पर फूटा गुस्सा, बोले- 'बिना लात खाए काम नहीं हो रहा, बंद करके डंडा से मारेंगे.. .

मीडिया रिपोर्ट की माने तो, गाड़ी को लेकर विवाद था। ताहिर गाड़ी को लेकर लगातार चक्कर लगा रहा था लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही थी। इससे परेशान होकर उसने ये कदम उठाया है।

 

पढ़ें :- दिल्ली vs गुजरात मुकाबला आज बारिश बन स​कती है ​गेमचेंजर, जीत की हैट्रिक के इरादे से उतरेगी DC: गिल की GT पर होगा दबाव

 

Advertisement