Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: क्या भाजपा छोड़ कांग्रेस के साथ आयेंगे वरुण गांधी? आखिर क्यों हो रही हैं इस बात की चर्चा

UP News: क्या भाजपा छोड़ कांग्रेस के साथ आयेंगे वरुण गांधी? आखिर क्यों हो रही हैं इस बात की चर्चा

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है। भारत जोड़ो यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता समेत अन्य लोग शामिल हो रहे हैं। इस यात्रा से पहले एक खबर प्रदेश का राजनीतिक तापमान बढ़ा रहा है। दरअसल, कयास भाजपा के पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) को लेकर लगाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि वरुण गांधी (Varun Gandhi)  जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

पढ़ें :- दिल्ली सीएम की पत्नी सुनीता केजरीवाल,बोलीं- ये कानून नहीं ,तानाशाही और इमरजेंसी है

इसको लेकर चर्चाएं भी तेज हैं। हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई बयान उनकी तरफ से नहीं आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो वरुण गांधी (Varun Gandhi) से उनकी चचेरी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) से बातचीत होती है। कहा जा रहा है कि, पहले ये बातचीत परिवार तौर पर होती थी लेकिन अब इसमें सियासी मोड़ आ गया है।

कहा जा रहा है कि वरुण गांधी (Varun Gandhi)  लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस के साथ आ सकते हैं। दावा ये भी किया जा रहा है कि वरुण गांधी (Varun Gandhi) को कांग्रेस में लाने की जिम्मेदारी प्रियंका गांधी के जिम्मे छोड़ दी गयी है।

बता दें कि, इस बात की चर्चा तब और ज्यादा हुई जब राहुल गांधी ने एक बयान दिया। जब उनसे वरुण गांधी के कांग्रेस में आने पर सवाल हुआ तो उन्होंने कहा, वरुण गांधी के पार्टी में शामिल होने या नहीं होने का सवाल खरगे जी से करिये। वैसे तो भारत जोड़ो यात्रा में उनका या सबका स्वागत है, लेकिन वो बीजेपी में हैं, उनको दिक्कत हो जाएगी। स्वागत तो सबका है।

अपनी ही पार्टी पर हमलावर हैं वरुण गांधी
बता दें कि, बीते काफी समय से वरुण गांधी (Varun Gandhi)  अपनी ही पार्टी पर हमलावर हैं। महंगाई, बेरोजगारी, किसान समेत अन्य मुद्दों को लेकर वो अपनी पार्टी पर निशाना साधते रहते हैं। इसको लेकर ही कई तरह के चर्चाओं का बाजार गर्म हुआ था। हालांकि, इस खबर की अभी केवल चर्चा ही हो रही है। अधिकारिक रूप से अभी कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है।

पढ़ें :- Viral Video: महोबा में बैंक कर्मचारी की लैपटॉप पर काम करते हुए अचानक हार्ट अटैक से मौत
Advertisement