Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. UP News: कांग्रेस संवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को मिली संजीवनी, भारत जोडो न्याय यात्रा कार्यक्रम पर चर्चा की

UP News: कांग्रेस संवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को मिली संजीवनी, भारत जोडो न्याय यात्रा कार्यक्रम पर चर्चा की

By शिव मौर्या 
Updated Date

संग्रामपुर। अमेठी। कांग्रेस पार्टी ने संवाद कार्यक्रम आयोजित किए। इसमें संगठन के मजबूती करने पर चर्चा हुई और सबको संगठित होकर आवाज बुलंद करने की बात कही गयी। वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को सहयोग करने की बात जमीनी कार्यकर्ताओं ने कहीं। इस दौरान बूथ को मजबूत करने के साथ ही कार्यकर्ताओं को सम्मान देने की बात कही गयी। कार्यकर्ताओं ने समस्याओं के समाधान के लिए नेता नामित करने की बात कही। इस अवसर कार्यक्रम मे कांग्रेस बिधान सभा प्रत्याशी आशीष शुक्ल ने कांग्रेस के मजबूती की बात की।

पढ़ें :- Yogi Cabinet : सरकारी वकीलों का मानदेय बढ़ा, मंथली रिटेनरशिप के ऊपर बहस की नई फीस फिक्स

किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश द्विवेदी, मुन्ना सिंह त्रिसुण्डी, राजीव कुमार सिंह, सुरेश कुमार शुक्ल, सभा जीत शुक्ल, सुनील कुमार सिंह, हीरामणि कनौजिया आदि नेता संवाद कार्यक्रम मे शामिल हुए। कार्यक्रम मे बिधान सभा प्रभारी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने कार्यकर्ताओ को आगाह किया कि उनकी बात सुनी जायेगी। संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने की बात कही। इसके साथ ही भारत जोडो न्याय यात्रा कार्यक्रम पर चर्चा की गई। कांग्रेस कमेटी संग्रामपुर अध्यक्ष बलराम वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता किया।

रिपोर्ट-कौशल किशोर मिश्र, अमेठी

Advertisement