Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP PET Exam 2026 : लखनऊ में 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों में 30 अक्टूबर को रहेगा अवकाश, डीआईओएस ने जारी किया आदेश

UP PET Exam 2026 : लखनऊ में 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों में 30 अक्टूबर को रहेगा अवकाश, डीआईओएस ने जारी किया आदेश

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की PET परीक्षा-2026 के तहत जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। शहर में भीड़ और ट्रैफिक जाम की संभावना के चलते शुक्रवार)को कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) लखनऊ, देवेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह अवकाश सभी बोर्डों (प्राइमरी से इंटर तक) के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा।

पढ़ें :- UP Legislative Council Elections : सात जगहों पर होगी वोटों की गिनती, 27 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

परीक्षा केंद्रों पर उमड़ेगी भारी भीड़

आदेश में बताया गया है कि PET परीक्षा-2026 का आयोजन लखनऊ के 45 परीक्षा केंद्रों पर 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को दो पालियों में किया जा रहा है। प्रत्येक पाली में लगभग 20,000 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जिनके साथ उनके अभिभावक भी आएंगे। चूंकि 25 अक्टूबर और 1 नवंबर को रविवार का अवकाश है, लेकिन 30 अक्टूबर (शुक्रवार) को सामान्य कार्य दिवस है, इसलिए छात्र-छात्राओं को आवागमन में असुविधा न हो और ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रहे, इसके लिए यह निर्णय लिया गया है।

शासन के निर्देश और जिलाधिकारी लखनऊ के अनुमोदन (दिनांक 28-10-2026) के बाद डीआईओएस ने सभी संबंधित प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस आदेश की प्रमाणिकता की पुष्टि लखनऊ जिले की आधिकारिक वेबसाइट (https://lucknow.nic.in) पर भी की जा सकती है।

पढ़ें :- लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग में दो लोगों की मौके पर मौत, एक को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में
Advertisement