Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News : अखिलेश यादव, बोले-‘बसपा प्रत्याशी BJP कार्यालय से होते हैं तय’, ताकि सपा आगे न बढ़े

UP News : अखिलेश यादव, बोले-‘बसपा प्रत्याशी BJP कार्यालय से होते हैं तय’, ताकि सपा आगे न बढ़े

By संतोष सिंह 
Updated Date

सीतापुर। यूपी के सीतापुर जिले (Sitapur) दौरे पर पहुंचे समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)  के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्वर्गीय महेंद्र सिंह वर्मा की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने बीजेपी (BJP) और बसपा (BSP) पर जमकर हमला बोला। सीतापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी (BSP)के प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी (BJP)  के कार्यालय से तय होते हैं। वह जीतने के लिए तय नहीं होते वह इसलिए तय होते हैं कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) आगे न बढ़ जाए।

पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन
पढ़ें :- 'आरक्षण में से रत्तीभर भी मैं धर्म के आधार पर उनके वोटबैंक को नहीं देने दूंगा,' पीएम मोदी का विपक्ष पर बड़ा हमला

इसके साथ ही सीतापुर में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि हम लोग सरकार बनाते बनाते रह गए। अगर हिसाब किताब लगाएं हम तो बताओ कितने वोटों से हारे, अगर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)  को 3.50 लाख ज्यादा वोट मिल गया होता तो आज बीजेपी की नहीं समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)  की सरकार होती।

इसके साथ ही अखिलेश ने देश भर में ईडी के छापों पर भी प्रतिक्रिया दी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि “ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स का किस पर छापा पड़ रहा है, जो विपक्षी पार्टियां आज मजबूती से भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ खड़ी हैं। वो दल जो बीजेपी से मुकाबला कर रहे हैं उनके नेताओं पर, उनके परिवार के लोगों पर आरोप लगाया जा रहा। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और मान्यवर कांशीराम के रास्ते से भटक गई है।

इससे पहले अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने ट्वीट कर लिखा कि “अवैध निर्माण व कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाने से पहले बीजेपी सरकार अपने सभी कार्यालयों, मंत्री, नेताओं व कार्यकर्ताओं के घरों, दुकानों व प्रतिष्ठानों के वैध नक्शे व अनुमति की जांच कर उन पर बुलडोजर चलाए। दूसरों का घर-दुकान गिराने वाले भाजपाई पहले खुद पर इसे लागू करके दिखाएं।

Advertisement