Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Weather Update : आज से राजधानी लखनऊ में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जताया चेतावनी

UP Weather Update : आज से राजधानी लखनऊ में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जताया चेतावनी

By प्रिया सिंह 
Updated Date

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में मानसून की बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी. राजधानी लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बीते दो दिनों से जमकर बारिश हो रही है। राजधानी लखनऊ में गुरुवार को काले बादल छाए हुए है। बीते कई दिनों से तपती गर्मी से परेशान लोग झूम उठे।

पढ़ें :- NEET परीक्षा का पेपर लीक होने की खबर छात्र-छात्राओं और उनके परिवारों के सपनों के साथ धोखा है: राहुल गांधी

इसी क्रम में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यो में भारी बारिश होगा।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को भी बादल छाए रहेंगे। हल्की बरसात होने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति छह से 12 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, आजमगढ़, सुल्तानपुर, चंदौली, गाजीपुर, बलिया, मऊ, अंबेडकरनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थ नगर, बाराबंकी, बहराइच समेत अन्य जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। मौसम वैज्ञानिकों (Weather Scientists)का कहना है कि मानसून की रफ्तार अब थोड़ी कमी आएगी। हालांकि इस बीच हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: 4 जून को BJD सरकार की एक्सपायरी डेट लिखी हुई है...ओडिशा में बोले पीएम मोदी
Advertisement