Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. MCD स्थायी समिति चुनाव को लेकर दिल्ली विधानसभा में हंगामा, AAP ने बताया लोकतंत्र की हत्या

MCD स्थायी समिति चुनाव को लेकर दिल्ली विधानसभा में हंगामा, AAP ने बताया लोकतंत्र की हत्या

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation) में चुनाव के मसले पर गुरुवार को दिल्ली विधान सभा में जमकर हंगामा(Uproar) हुआ है। आप के विधायकों ने कहा निगम में लोकतंत्र की हत्या (Murder of Democracy) हुई। एलजी ने पीछे के रास्ते से चुनाव करवाने की कोशिश की। जबकि चुनाव करवाने की जिम्मेदारी मेयर की होती है। भाजपा विधायक अभय वर्मा ने कहा कि निगम चुनाव में आप ने लोकतंत्र की हत्या (Murder of Democracy Standing Committee Elections) की। चुनाव की तारीख पहले ही घोषित हो गई है। फिर चुनाव को होने क्यों नहीं होने दे रही है।

पढ़ें :- गिरफ्तारी के डर से पटना छोड़ भागे खान सर! हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, अब अलग-अलग ठिकानों पर पुलिस कर रही है छापेमारी

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल ने गलत तरीके से दिल्ली नगर निगम के स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव (Delhi Municipal Corporation) को प्रभावित करने की कोशिश की। लगता है उप राज्यपाल ने चंडीगढ़ में हुई घटना से सीख नहीं ली। इस घटना से बहुत दुखद हूं।

Advertisement