Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. श्रद्धा हत्याकांड के खिलाफ आयोजित हिंदू एकता मंच के कार्यक्रम में हंगामा, महिला ने शख्स को चप्पल से पीटा

श्रद्धा हत्याकांड के खिलाफ आयोजित हिंदू एकता मंच के कार्यक्रम में हंगामा, महिला ने शख्स को चप्पल से पीटा

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के छतरपुर में ‘बेटी बचाओ महापंचायत’ में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। एक महिला हिंदू एकता क मंच पर चढ़ गई। इस दौरान महिला ने माइक से कुछ बोला। इसके बाद महिला ने वहां खड़े शख्स की चप्पल से पिटाई करने लगी।

पढ़ें :- NEET परीक्षा का पेपर लीक होने की खबर छात्र-छात्राओं और उनके परिवारों के सपनों के साथ धोखा है: राहुल गांधी

इसके बाद वहां पर हंगामा मच गया। आस-पास के लोगों ने किसी तरह से महिला को समझाया और मामले को शांत कराया। बता दें कि, श्रद्धा हत्याकांड के बाद लोगों के अंदर काफी आक्रोश है। हिंदू संगठनों में काफी रोष है। इसी को लेकर हिंदू एकता मंच ने आज यह महापंचायत बुलाई थी।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: 4 जून को BJD सरकार की एक्सपायरी डेट लिखी हुई है...ओडिशा में बोले पीएम मोदी

इस पंचायत में महिला और पुरुष दोनों शामिल हुए थे। हिंदू एकता मंच के पदाधिकारी भाषण दे रहे थे, तभी महिला मंच पर चढ़ गई। महिला मंच पर अपनी परेशानी बताना चाह रही थी, लेकिन एक शख्स उसको रोकता है। इसी से महिला नाराज हो जाती है।

Advertisement