Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. CM विजय के आरोपों पर तमिलनाडु विधानसभा में बड़ा बवाल, DMK विधायकों को मार्शल बुलाकर सदन से जबरन निकाला

CM विजय के आरोपों पर तमिलनाडु विधानसभा में बड़ा बवाल, DMK विधायकों को मार्शल बुलाकर सदन से जबरन निकाला

By Abhimanyu 
Updated Date

Tamil Nadu Assembly Uproar : तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को सीएम सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों पर जोरदार हंगामा हुआ। इस दौरान डीएमके के विधायकों ने सीएम विजय का ED के दस्तावेजों पर आधारित बयान रिकॉर्ड से हटाया जाने की मांग को लेकर नारेबाजी की। इसके बाद मुख्य विपक्षी दल के विधायकों को मार्शल बुलाकर जबरन सदन से बाहर निकाल दिया गया।

पढ़ें :- सीएम विजय का 234 विधायकों को बड़ा तोहफा: नई कार, 75 हजार मेंटेनेंस, 25 हजार अतिरिक्त मदद, 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा..

विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही, डीएमके के व्हिप ईवी वेलु ने सोमवार को सीएम विजय के बयान पर आपत्ति जताई। उन्होंने मांग की कि सीएम की ओर से ED के भ्रष्टाचार के आरोपों जैसे मामलों पर की गई टिप्पणियों को सदन के रिकॉर्ड से हटाया जाए, क्योंकि यह नियमों के खिलाफ था। वेलु ने सरकारिया आयोग के संदर्भों पर भी आपत्ति जताई और कहा कि कोई अपराध नहीं हुआ था। इस पर कानून मंत्री आर. निर्मल कुमार ने सरकारिया आयोग की रिपोर्ट और ED के आधिकारिक दस्तावेजों के आधार पर CM के बयान का बचाव किया और तत्कालीन DMK सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोपों को दोहराया।

डीएमके सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष जे.सी.डी. प्रभाकर के आसन के बेहद करीब पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने मार्शल बुलाकर डीएमके विधायकों को सदन के बाहर निकलवा दिया। बता दें कि विजय ने सोमवार को पिछली DMK सरकार पर निशाना साधते हुए ED के एक दस्तावेज़ का हवाला दिया और आरोप लगाया कि ठेकेदारों से कॉन्ट्रैक्ट की कुल रकम का 7.5 से 10 प्रतिशत हिस्सा “पार्टी फंड” के तौर पर वसूला जाता था।

Advertisement