US Elections 2024 : अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए प्रचार तेज होता जा रहा है। रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के समर्थन में विभिन्न् संगठन अपने अपने समर्थन की घोषणा कर रहे है। खबरों के अनुसार, नवगठित संगठन ‘हिंदूज फॉर अमेरिका फर्स्ट’ ने घोषणा की है कि वह राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन करेगा और डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के खिलाफ अभियान शुरू करेगा। ‘हिंदूज फॉर अमेरिका फर्स्ट’ के अध्यक्ष और संस्थापक उत्सव संदूजा ने गुरुवार को इस निर्णय की घोषणा की।
पढ़ें :- US Israel Iran War : इस्राइल ने दक्षिणी लेबनान में किया एयरस्ट्रइक, चार लोगों की मौके पर ही मौत
उन्होंने कहा कि ट्रंप भारत के समर्थक हैं उनके विपरीत हैरिस ने भारत और भारत के लोगों के लिए ‘अपमानजनक बयानबाजियां’ की हैं। उन्होंने कहा कि बाइडन-हैरिस प्रशासन ने सीमा को सुरक्षित नहीं रखा । हैरिस राष्ट्रपति जो बाइडेन के बाद दूसरे नंबर की ताकतवर नेता हैं लेकिन उन्होंने अमेरिका में अवैध प्रवासियों को आने से रोकने के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा, ‘अवैध तरीके से लोगों के आने पर अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है और इसका असर अल्पसंख्यक समुदायों पर पड़ रहा है, विशेष रूप से कई एशियाई-अमेरिकी कारोबारियों पर।
उन्होंने कहा, ट्रंप भारत के समर्थक हैं। उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बेहतरीन संबंध हैं और उन्होंने कई रक्षा परियोजनाओं पर सहयोग किया, जिससे भारत को चीन का सामना करने में मदद मिलेगी।